ग्वालियर। झांसी रोड पर हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के चलते सीवर लाइन की ट्रेंच सेटल होने की सूचना मिली थी। जो कि विगत 48 घंटों से जारी लगातार भारी बारिश के कारण ट्रेंच का लगभग 10 से 12 फुट का हिस्सा 1 से 1.5 फुट तक सेटल हो जाने पर विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए रेस्टोरेशन का काम शुरू कर दिया गया है। ट्रेंच को रिफिल कर सड़क को दोबारा वाहनों की आवाजाही के योग्य मोटरेबल बना दिया है।
यहां बताना मुनासिब होगा कि इस स्थल पर सड़क नहीं धसी है, क्योंकि अभी सड़क का निर्माण हुआ ही नहीं है और सड़क का निर्माण तभी होगा जब नैचुरल कॉम्पेक्शन हो जाएगा।
कार्यपालन यंत्री नगर निगम ग्वालियर महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व स्थानीय निवासियों की सुविधा और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से झांसी रोड पर सीवर लाइन का निर्माण कराया गया था। सीवर लाइन निर्माण के पूरा होने के बाद से ही इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन लगातार जारी है। सड़क निर्माण की कार्यवाही लोक निर्माण विभाग द्वारा की जा रही है। सीवर लाइन जमीन से लगभग 6 मीटर की गहराई पर डाली गई है। बारिश के मौसम में इतनी गहराई वाली मिट्टी और ट्रेंच में सेटलमेंट की संभावना बनी रहती है। इसी कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है।
दो दिन से लगातार हो रही बारिश से ट्रेंच सेटल होते ही संबंधित विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मरम्मत कार्य प्रारंभ करवाया, फिलहाल सड़क को दुरुस्त कर यातायात को सुचारू कर दिया गया है।है।
