दतिया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा उप-चुनाव -2026 के तहत जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में डीएम एवं निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े ने आदेश जारी कर निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार चुनाव प्रचार में लगे प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा अन्य बाहरी व्यक्तियों को मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व अर्थात 28 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक दतिया जिले की सीमा छोड़नी होगी। पुलिस अधीक्षक को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत धर्मशालाओं, सामुदायिक भवनों, लॉज एवं होटल आदि की जांच कर बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा।
जिले की सीमाओं पर जांच चौकियां स्थापित कर आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी की जाएगी तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध हथियारों की जांच भी की जाएगी। मतदान से 72 घंटे पूर्व अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 28 जुलाई 2026 शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा, जुलूस, रैली या पांच से अधिक लोगों की बैठक आयोजित नहीं की जा सकेगी। हालांकि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार घर-घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से प्रचार की अनुमति रहेगी। इसके अतिरिक्त प्रचार समाप्ति के बाद 48 घंटे की अवधि में किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर रोक रहेगी। साथ ही मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी का चुनाव कार्यालय संचालित नहीं किया जा सकेगा तथा भीड़ एकत्रित करने की अनुमति भी नहीं होगी। इन निर्देशों का उद्देश्य विधानसभा उप निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।
30 जुलाई को मतदान के लिए बुधवार 29 जुलाई को सुबह 5 बजे से पॉलीटेक्निक कॉलेज दतिया से सामग्री का वितरण होगा
दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत 30 जुलाई को मतदान सम्पन्न कराने के लिए 29 जुलाई बुधवार को प्रातः 5 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज दतिया से सामग्री का वितरण किया जायेगा। रिटर्निग ऑफीसर दतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए आदेश जारी विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान केन्द्र क्रमांक 1 से 35 तक की सामग्री जिसमें ईव्हीएम सेट, कॉमन सामग्री, स्पेशनल थैली का वितरण कक्ष क्रमांक 29 से, मतदान केन्द्र क्रमांक 36 से 55 तक की सामग्री का वितरण कक्ष क्रमांक 31 से, मतदान केन्द्र क्रमांक 56 से 75 तक की सामग्री का वितरण कक्ष क्रमांक 32 से, मतदान केन्द्र क्रमांक 76 से 85 तक की सामग्री का वितरण कक्ष क्रमांक 35 से, मतदन केन्द्र क्रमांक 86 से 95 तक की सामग्री का वितरण कक्ष क्रमांक 36 से, मतदन केन्द्र क्रमांक 96 से 105 तक की सामग्री का वितरण कक्ष क्रमांक 37 से, मतदान केन्द्र क्रमांक 106 से 125 तक की सामग्री का वितरण कक्ष क्रमांक 24 से, मतदान केन्द्र क्र.126 से 145 तक की सामग्री का वितरण कक्ष क्रमांक 25 से, मतदान केन्द्र क्रमांक 146 से 167 तक की सामग्री का वितरण कक्ष क्रमांक 26 से, मतदान केन्द्र क्रमांक 168 से 185 तक की सामग्री का वितरण कक्ष क्रमांक 27 से, मतदान केन्द्र क्रमांक 186 से 212 तक की सामग्री का वितरण कक्ष क्रमांक 3 से, मतदान केन्द्र क्रमांक 213 से 236 तक की सामग्री का वितरण कक्ष क्रमांक 3 से, मतदान केन्द्र क्रमांक 237 से 259 तक की सामग्री का वितरण कक्ष क्रमांक 2 से, मतदान केन्द्र क्रमांक 260 से 269 तक की सामग्री का वितरण कक्ष क्रमांक 12 से, मतदान केन्द्र क्रमांक 270 से 280 तक की सामग्री का वितरण कक्ष क्रमांक 11 से, मतदान केन्द्र क्रमांक 281 से 291 तक की सामग्री का वितरण कक्ष क्रमांक 10 से किया जायेगा।
