ग्वालियर /भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जुलाई को अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर ग्वालियर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह लगभग 4:20 बजे वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पहुँचेंगे और यहां से थोड़ी देर बाद हैलीकॉप्टर द्वारा दतिया के लिये प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया से रात्रि लगभग 11:15 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पहुँचेंगे और यहां से विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स :2026 में मीराबाई चानू को स्वर्ण पदक जीतने पर सीएम यादव ने दी बधाई, उन्होंने राजा मुथुपांडी को सिल्वर मैडल जीतने पर शुभकामनाएं दी
उधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स: 2026 में 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री मीराबाई चानू को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुश्री मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी यह बड़ी उपलब्धि देश के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।है।
राजा मुथुपांडी को सिल्वर मैडल जीतने पर भी दी है बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स :2026 में पुरुषों की 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मैडल जीतने पर राजा मुथुपांडी को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुथुपांडी का यह पदक देश के हर युवा को अपनी मेहनत से खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा एवं ऊर्जा देगा।देगा।
