राजनीति

'दतिया का उपचुनाव'; कांग्रेस देश से गायब हो रही है अब हमें मिलकर दतिया से भी गायब करना है, दतिया की जनता भाजपा को वोट देकर कांग्रेस से हिसाब चुकता करे, जनता भाजपा को जिताकर बुंदेलखंड के विकास को और गति दें:डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दतिया विधानसभा के उदगुवा एवं उपरायं में विशाल जनसभाओं को किया संबोधित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- दतिया का उपचुनाव भाजपा के विकास और कांग्रेस के झूठ और भ्रम की राजनीति के बीच है, भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है, कांग्रेस ने विकास का पहिया रोेका हैहै

दतिया/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में शनिवार को उदगुवा एवं उपराय में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर से गायब हो रही है और अब हमें मिलकर कांग्रेस को दतिया से भी पूरी तरह गायब करना है। यह चुनाव केवल विधायक चुनने का नहीं, बल्कि दतिया के विकास को नई गति देने और कांग्रेस द्वारा वर्षों तक रोके गए विकास कार्यों का हिसाब चुकता करने का चुनाव है। दतिया का उपचुनाव भाजपा सरकार के विकास और कांग्रेस के झूठ और भ्रम की राजनीति के बीच है। दतिया की देवतुल्य जनता भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर बुंदेलखंड के विकास को और गति दे।

  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशाल जनसभा में उमड़े जनता जनार्दन से कमल के फूल के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी  आशुतोष तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। जनसभा को वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उपचुनाव प्रभारी व सांसद  भारत सिंह कुशवाह एवं पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी संबोधित किया।

भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है

 भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है और यही उसकी सबसे बड़ी पहचान है। भाजपा सरकार ने एक लाख करोड़ की लागत से केन-बेतवा नदी जोड़कर बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की किल्लत को खत्म किया है। बुंदेलखंड के विकास के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से सिंचाई, पेयजल और कृषि क्षेत्र को नया जीवन मिलेगा। दतिया क्षेत्र में बिजली, सिंचाई और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार भी किया जाएगा।

श्रीराम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस  रही है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी सहित कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने भगवान श्रीराम के प्रति भी अपनी आस्था प्रदर्शित नहीं की। सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल नहीं हुए। भाजपा सरकार देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ-साथ चित्रकूट सहित धार्मिक स्थलों के समग्र विकास का कार्य भी भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के विश्वास के बल पर प्रदेश में विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। 

सीएम की जनसभाओं में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा, शासन के मंत्री एदल सिंह कंषाना, तुलसीराम सिलावट, गौतम टेटवाल,  दिलीप अहिरवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, उपचुनाव प्रभारी सांसद  भारत सिंह कुशवाह, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व चुनाव अभियान सह प्रमुख रणवीर सिंह रावत, सांसद माया नारोलिया, संध्या राय, महेन्द्र सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, पूर्व मंत्री व विधायक ललिता यादव, जिला अध्यक्ष  रघुवीर सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद अशोक अर्गल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।