करिअर

'शैक्षणिक सत्र 2026-27':एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम अवसर; 27 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन पंजीयन, अन्य पाठ्यक्रमों में 31 जुलाई तक प्रवेश होंगे

इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई से 27 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे, दस्तावेजों का सत्यापन 24 से 28 जुलाई, 30 जुलाई को मेरिट सूची जारी, 31 जुलाई को सीट आवंटन

ग्वालियर। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई से 27 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 24 से 28 जुलाई, 30 जुलाई को मेरिट सूची जारी, 31 जुलाई को सीट आवंटन तथा 31 जुलाई से 3 अगस्त तक शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित किया जा सकेगा।

प्रदेश के महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। अब तक एनसीटीई पाठ्यक्रमों में 46 हजार 652, स्नातक कक्षाओं में 3 लाख 33 हजार 221 तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं में 1 लाख 2 हजार 610 विद्यार्थियों सहित कुल 4 लाख 82 हजार 483 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त कर लिया है। स्नातक एवं स्नातकोत्तर सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।