क्राइम

अंधे मोड़ पर फिर हुआ हादसा"; मामा की भेड़-बकरियां चोरी कर भाग रहे थे चोर, भांजे के घर जा घुसी कार,एक चोर दबोचा, तीन भागे , ग्रामीणों के हत्थे चढ़े चोर के खिलाफ़ नामदर्ज रिपोर्ट न होने पर ग्रामीणों ने देवरी कांछा तिराहे के पास जाम लगाया

बागवई में अंधे मोड़ पर फिर हुआ हादसा,स्पीड ब्रेकर की मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों में नाराजगी जताई , पुलिस ने समझाइश देकर खुलवाया जाम, पुलिस पर लगे चोरों को संरक्षण देने के आरोप

ग्वालियर /भितरवार। नगर के समीप स्थित बागवई गांव में बीते दिनों शुक्रवार की रात एक कार किसान बाबूलाल बघेल के घर में जा घुसी। तेज गति में घर के बाहर पत्थरों से टकराकर रुकी कार की आवाज सुनकर नींद से जागे बाबूलाल ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। जिसमें तीन लोग इस किसान में धक्का मुक्की कर भाग गए। एक व्यक्ति को कड़ी मशक्कत कर किसान ने दबोच लिया। कार में लगभग एक दर्जन भेड़ और बकरियां भी निकली। ग्रामीणों द्वारा की गई पूछताछ में पकड़े गए युवक ने भेड़ और बकरियों की चोरी किए जाने बात स्वीकारी है। जिसके बाद ग्रामीणों ने एक चोर कोे भितरवार पुलिस के हवाले किया है। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं स्पीड ब्रेकर न बनने से इस किसान के घर में लगातार चार पहिया वाहन घुसने से गांव के लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी का माहौल है। 

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बाबूलाल बघेल के मामा देवरी निवासी कल्याण सिंह बघेल मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने चोरी कर ले जाई जा रहीं भेड़ और बकरियां अपनी बताई। उन्होंने बताया बीती रात हमारे घर से भेड़ और बकरियां चोरी हुई थी। वहीं इसके बाद भितरवार पुलिस ने पकड़े गए चोर को बेलगढ़ा थाने की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस द्वारा चोर के नाम रिपोर्ट दर्ज न करने पर देवरी गांव के लोगों ने देवरी कांछा तिराहे के पास जाम लगा दिया। जिसे पुलिस ने समझाइश देकर खुलवा दिया। वहीं पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न किए जाने पर करैरा के पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल फरियादी के साथ पुलिस थाने पहुंचे। जहां उन्होंने थाना प्रभारी से चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

एक आरोपी पकड़ाया,तीन अंधेरे में धक्का मुक्की कर हुए फरार 

बागवई गांव के बाबूलाल बघेल ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी को पकड़ने की कोशिश की गई। लेकिन तीन चोर धक्का मुक्की कर फरार हो गए। पीड़ित किसान ने बताया कि एक व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया। किसान ने बताया कि सूचना मिलने पर देवरी कला गांव से मामा कल्याण सिंह बघेल अपने पुत्र के साथ मौके पर आए और चोरी हुई भेड़-बकरियों की पहचान की। 

पुलिस पर चोरों को बचाने का आरोप,देवरी कांछा तिराहे के पास लगाया जाम

चोर पकड़े जाने के बाद भी बेलगढ़ा थाने की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के नाम चोरी का मामला दर्ज किया। और चोरी में प्रयुक्त कार के मालिक के नाम खुलासा नहीं किया और न ही उसके खिलाफ भी मामला दर्ज  किया। ऐसी स्थिति देख फरियादी कल्याण सिंह बघेल ने ग्रामीणों के साथ देवरी कांछा तिराहे के पास जाम लगा दिया। फरियादी और ग्रामीणों ने बेलगढ़ा पुलिस पर चोरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम की वजह से काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। वहीं सूचना मिलने पर करैरा क्षेत्र के पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल भी मौके पर पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

एक साल में कई बार घर में घुस चुके हैं वाहन 

उल्लेखनीय है कि बागवई गांव में छीमक-ग्वालियर मार्ग पर स्थित अंधा मोड़ लगातार हादसों का कारण बन रहा है। सड़क किनारे रहने वाले किसान बाबूलाल बघेल के मकान में पिछले एक वर्ष में कई चार पहिया वाहन घुस चुके हैं। पूर्व में एक पर्यटक वाहन और अन्य कार मकान में घुस गई थीं। जिसमें एक बालक घायल हुआ था तथा आंगन में बंधे पशुओं को भी चोटें आई थीं। चार-पांच दिन पहले सोमवार को भी एक कार इसी मकान में घुस गई थी।

स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड की मांग नहीं हुई पूरी 

लगातार हो रहीरही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है। कि पिछले एक वर्ष से प्रशासन से स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की जा रही है। लेकिन अब तक प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। ग्रामीण दीवान सिंह गुर्जर, सतबीर सिंह गुर्जर ने कहा कि यदि समय रहते स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाए तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने भी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बागवई गांव के अंधे मोड पर दोनों ओर स्पीड ब्रेकर और सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग की थी।थी।