राजनीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए; विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की

सीएम दोपहर लगभग डेढ़ बजे राजकीय विमान से ग्वालियर विमानतल पर पधारे, वे कुछ देर रुकने के बाद हैलीकॉप्टर से ग्वालियर से दतिया के लिये रवाना हुए

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारे। विमानतल पर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगवानी की। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर लगभग डेढ़ बजे राजकीय विमान से भोपाल से चलकर ग्वालियर विमानतल पधारे। विमानतल पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जनप्रतिनिधि विनोद शर्मा, दीपक शर्मा, जवाहर प्रजापति, विनय जैन ने मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुछ देर रुकने के पश्चात हैलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर से दतिया के लिये रवाना हुए। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ग्वालियर आगमन के समय संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी असित यादव, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम टी प्रतीक राव भी उपस्थित थे।