टॉप न्यूज़

पांच माह बाद अपने घर उड़ीसा पहुंची 'मालती दीदी'; उड़ीसा से भटककर करैरा पहुंचीं थी मालती देवी, करैरा पुलिस और स्वर्ग सदन आश्रम के प्रयासों से अपने परिजनों के बीच लौटीं

करैरा थाना पुलिस की संवेदनशील पहल और आश्रम स्वर्ग सदन के प्रयासों से पांच माह से लापता महिला अपने परिवार तक उड़ीसा पहुंच सकी

ग्वालियर। गुस्से में अपने घर से निकली एक महिला उड़ीसा से भटककर शिवपुरी जिले के करैरा तक आ पहुंचीं, जो अपने बारे में कुछ बताने की स्थिति में भी नहीं थी। करैरा के बाजार में महिला लावारिस और दयनीय हाल में करैरा पुलिस के आरक्षक को दिखाई दी। तुरंत ही उन्होंने असहाय महिला मालती देवी को  स्वर्ग सदन आश्रम ग्वालियर पहुँचाया गया, जहाँ से उनकी उचित देखभाल और सेवाभाव के बाद अपने परिजनों के बीच सकुशल उड़ीसा पहुंचाया गया है। इस सेवा भाव और संवेदनशील पहल में करैरा थाना पुलिस के आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान और आश्रम स्वर्ग सदन के प्रयासों की अहम भूमिका रही है। बता दें कि उड़ीसा से मालती देवी पांच माह से लापता थी, लेकिन अब संयुक्त प्रयासों से महिला अपने परिवार तक उड़ीसा पहुंच चुकी है।

आश्रम स्वर्ग सदन, आदर फाउंडेशन ग्वालियर के अनुसार तीन माह पहले थाना करैरा जिला शिवपुरी में पदस्थ आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान को करैरा बाजार में एक महिला लावारिस और दयनीय हालत में दिखाई दी थी। तुरंत ही आरक्षक शैलेंद्र ने उसे सेवा और देखभाल के लिए आश्रम स्वर्ग सदन में भिजवाया गया। तब वह सिर्फ अपना नाम ही बता रही थी। धीरे-धीरे उनकी  अच्छी देखभाल, सभी के साथ रहने और काउंसलिंग के बाद उन्होंने अपने बारे में जानकारी दी। उनके संबंधित थाना में बात कर परिजनों को जानकारी दी गई। वह पांच माह से लापता थी। पति से झगड़े के बाद गुस्से में घर छोड़कर निकल आई थीं । पता नहीं कैसे वह उड़ीसा से इतनी दूर भटककर करैरा आ गई। 

आश्रमआश्रम स्वर्ग सदन ने करैरा पुलिस का जताया आभार  

आश्रमआश्रम स्वर्ग सदन ने करैरा पुलिस का बहुत आभार जताया है कि जिन्होंने मालती दीदी की स्थिति को जानकर उन्हें नजर-अंदाज नहीं किया। उनके लिए चिंता कर उनके रहने और देखभाल की उचित व्यवस्था के लिए प्रयास किये और उसी प्रयास के सार्थक परिणाम स्वरूप आज मालती दीदी अपने परिजनों के साथ खुशी खुशी घर जा सकी है।