ग्वालियर। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिले में संचालित कोचिंग क्लासेज एवं अन्य शिक्षण संस्थाओं का जिला प्रशासन द्वारा अभियान बतौर निरीक्षण कराया जा रहा है। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बुधवार को विभिन्न कोचिंग संस्थानों व शिक्षण संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी कोचिंग संस्थानों को स्पष्ट रूप से आगाह किया गया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो। हर कोचिंग संस्थान में पर्याप्त अग्निशमन उपकरण एवं प्रवेश व निकास की पुख्ता व्यवस्था होना चाहिए।
जिन कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया, उनमें बायो विजार्ड कोचिंग, ACME कोचिंग संस्थान, गुरु गुरुकुल एकेडमी, एग्रीकल्चर अकेडमी एवं डबरा स्थित कोचिंग संस्थान शामिल हैं।
