टॉप न्यूज़

एमपीईबी के शट-डाउन के कारण दक्षिण विस में 8 जून को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी ; 'WTP तिघरा' पर रविवार को एमपीईबी का शट-डाउन से लश्कर की टंकिया पूर्ण क्षमता से नहीं भर पाएंगी

इधर पाइप-लाइन की शिफ्टिंग के कारण रविवार को ब्रिगेड पानी की टंकी से जलप्रदाय प्रभावित रहा बंद, दो वार्डो के वाशिंदे हुए हलकान

ग्वालियर। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तिघरा( 'WTP तिघरा')  पर  7 जून को एमपीईबी के शट-डाउन के कारण दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न टंकिया पूर्ण क्षमता से नहीं भर पाएंगी, जिससे 8 जून सोमवार को जल प्रदाय प्रभावित रहेगा।

ग्वालियर नगर निगम में PHE के कार्यपालन यंत्री हेमंत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि डब्ल्यूटीपी तिघरा (वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तिघरा) पर एमपीईबी के द्वारा 33 Kv लाइन का रविवार 7/6/26 को सुबह 8:00 से 12:00 तक का शट-डाउन लिया जा रहा है । जिसके कारण हनुमान पहाड़ी से भरी जाने वाली यह निम्न टंकियां अवाडपुरा पार्क, अवाडपुरा पहाड़ी, गोल पहाड़िया डायरेक्ट सप्लाई, संजय नगर टंकी, सिकंदर कपू टंकी, हेमसिंह की परेड, समाधिया कॉलोनी आदि जगह की टंकियां पूर्ण क्षमता से नहीं भर पाएंगी । इसके कारण इन टंकिओ से होने वाला जल प्रदाय 08.06.2026 सोमवार को सुबह होने वाला जलप्रदाय कम दबाव एवं कम मात्रा में संभव हो सकेगा।

इधर पाइप-लाइन की शिफ्टिंग के कारण रविवार को ब्रिगेड पानी की टंकी से जलप्रदाय पूर्णतः रहा बंद, दो वार्डो के वाशिंदे हुए हलाकान

इधर कार्यपालन यंत्री प्रवीण दीक्षित ने बताया कि पाइप-लाइन की शिफ्टिंग के कारण रविवार 7 जून 2026 को लक्कड़खाना ब्रिगेड पानी की टंकी से होने वाला जलप्रदाय प्रभावित रहा है । उन्होंने बताया कि लक्कड़खाना पुल के पास सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है और अति शीघ्र ही तेज गति से पूर्ण होने जा रहा है, जिसके चलते पाइप लाइन शिफ्टिंग की जा रही है। पाइप-लाइन शिफ्टिंग का कार्य रविवार तक पूर्ण होने की पूरी संभावना है । इसके कारण  ब्रिगेड टंकी से जल प्रदाय रविवार को बंद रहा है।

ब्रिगेड टंकी से जल प्रदाय  बंद रहने के कारण वार्ड-53 एवं 47 की सप्लाई पूर्ण रूप से प्रभावित रही है। इन क्षेत्रों में रविवार को क्षेत्रीय नागरिको को ऐसी भीषण गर्मी में पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा है, जिनमें एकता कॉलोनी, गंजवाला मोहल्ला, मुंशीयों का मोहल्ला, देवनगर, डब्बूमियां की दरगाह, माधवगंज क्षेत्र पान पत्ते की गोठ, उटरखाना नाला रोड, जाटव मोहल्ला, दुर्गा कॉलोनी एवं आदि क्षेत्र शामिल है।

दक्षिण क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी

एमपीईबी के शट-डाउन के कारण दक्षिण विस में 8 जून को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। 8 जून को एमपीईबी के शट-डाउन के कारण दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह बिजली कटौती रख-रखाव और तकनीकी सुधार कार्यों के लिए की जा रही है, जिससे जलप्रदाय पंप और मोटरें नहीं चलेंगी। प्रभावित क्षेत्र और व्यवस्था बिजली आपूर्ति ठप रहने से दक्षिण विस के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में पानी की टंकी से सप्लाई नहीं हो पाएगी। 
प्रभावित क्षेत्र: इस शटडाउन का मुख्य असर ग्वालियर शहर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों के पानी वितरण पर पड़ेगा।
स्थिति: जिन क्षेत्रों में मोटर या सीधे पंप के जरिए पानी की सप्लाई होती है, वहां दबाव कम रहेगा या पानी नहीं आएगा।

सुझावसुझाव और समाधान:- पानी की संभावित किल्लत को देखते हुए स्थानीय नागरिकों को पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करके रखने की सलाह दी जाती है।