डबरा में फर्जी लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया,आरोपियों से शत प्रतिशत माल 2.50 लाख नगद, लगभग 46 लाख के सोने चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है, पीड़िता, उसके पति और साथी ने मिलकर रची थी साजिश
ग्वालियर। डबरा में हुई कथित लूटकांड का ग्वालियर पुलिस ने पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। दो दिन पहले हुई 50 लाख की लूट का खुलासा शनिवार को सिटी पुलिस ने कर दिया है। कथित लूट के इस मामले में फरियादी के भाई, भाभी और उनके दो दोस्त आरोपी निकले हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया था। लेकिन सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों ने साजिश पूरी परतें खोलकर रख दी। ननद के घर रखे लाखों रुपये और जेवर हड़पने के लिए पति, पत्नी और दोस्त ने मिलकर रची गई थी लूट की साजिश। पुलिस ने आरोपियों से पूरा माल 2.50 लाख नगद, लगभग 46 लाख के सोने चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।
डबरा सिटी पुलिस के अनुसार घटनाक्रम में डबरा के संस्कृति नगर, पिछोर रोड निवासी फरियादिया मोनिका उर्फ रानू ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीते 04 जून को उसकी भाभी पिंकी श्रीवास्तव घर पर अकेली थी इस दौरान दो अज्ञात युवक एसी सर्विसिंग के बहाने घर में घुस आए। उन्होंने पिंकी के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाया तथा अलमारी का लॉक तोड़कर नगदी 2,50,000/- रुपये एवं लाखों के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी में धारा 309(6) एवं 11/13 एमपीडीव्हीपीके एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जाँच प्रारंभ की गई।
इतनी बड़ी लूट की घटना संज्ञान में आने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने प्रकरण का खुलासा करने पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन व मार्गदर्शन में डबरा अनुभाग व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों एवं तकनीकी टीम को प्रकरण में वांछित आरोपियों की पतारसी में लगाया गया और पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक कर संदिग्धों को चिन्हित किया गया।
दौराने विवेचना सभी टीमों द्वारा किये गये प्रयासों से सीसीटीव्ही फुटेज व तकीनीकी सहायता के आधार पर इस घटना में वांछित आरोपियों की पहचान शुभम श्रीवास्तव एवं सोनू कौशिक के रूप में हुई। शुभम फरियादिया मोनिका श्रीवास्तव का भाई है जिसकी पत्नी पिंकी जाटव इस प्रकरण की पीड़िता है, जिस पर से शुभम श्रीवास्तव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि पिंकी जाटव से लव मैरिज की थी, तब से वह बाहर रहकर नौकरी कर रहे थे। लेकिन पैसे की तंगी के कारण व मेरी पत्नी गर्भवती होने से पिछले तीन महीने से हम लोग परिवार सहित मेरी बहिन मोनिका उर्फ रानू श्रीवास्तव के घर पर आकर रहने लगे थे।
एक दिन मेरी पत्नी पिंकी ने मोनिका को अलमारी में जेवर व पैसे रखते हुये देख लिया था तभी से हम दोनों पैसे व जेवर चोरी करने का प्लान बना रहे थे, फिर मैंने अपने दोस्त सोनू जाटव से मोनिका के घर से पैसे व जेवर लूटने का प्लान बनाया।
बीते रोज 5.06.2026 को मोनिका उर्फ रानू, भान्जा, व भान्जी काम पर बाहर गये थे तभी प्लान के मुताबिक शुभम श्रीवास्तव व सोनू जाटव, मोनिका के घर पहुँच गये पिंकी ने गेट खोल दिया और सामने लगे सीसीटीव्ही कैमरा में आने के लिए इन लोगों ने बातचीत का अभिनय किया उसके बाद घर के अंदर जाकर लोहे की रॉड से अलमारी तोड़ कर उसमें से नगदी 2,50,000/- रुपये व सोने के जेवर निकाल लिये, जिनमें से एक लाख रुपये पिंकी को दे दिये थे, जो पिंकी ऊपर अपने बैग में रख आई थी। फिर पिंकी पर कोई शक ना करे इसलिये ड्रेसिंग टेबल का काँच भी तोड़ दिया गया और पिंकी के माथे पर कांच से थोड़ी सी खरोंच मार दी और उसके हाथ-पैर बाँधकर वहाँ से चले गये थे। लूटी गई नगदी में से 1,50,000/- रुपये सोनू जाटव को दे दिये थे और सभी जेवर एक बैग में रखकर अपने दोस्त आशिफ खान के घर तातिया पाकड़े की पायगा धोबी मोहल्ला तारागंज थाना जनकगंज में रख दिये।
पकड़े गये आरोपी शुभम श्रीवास्तव की निशादेही पर सोनू जाटव की छप्परवाले पुल पर सीट कवर की दुकान पर पहुँचे, जहाँ सोनू जाटव मिला, जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पिंकी, व शुभम के साथ मिलकर लूट की योजना बनाना व कथित लूट की घटना कारित करना बताया,उसके हिस्से में मिले 1,50,000/- रुपये अपने घर पर तीसरी मंजिल पर कमरे में लोहे की अलमारी में रखे होना बताया। जिसे पुलिस ने उसकी निशादेही पर घर में तीसरी मंजिल पर बने कमरे से कुल राशि 1,50,000/- रुपये विधिवित जब्त किये।
इसके बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी आसिफ खान के घर तातिया पाकड़े की पायगा धोबी मोहल्ला तारागंज ग्वालियर पहुँचर आसिफ खान के घर से एक बैग बरामद किया। जिसमें सोने जैसे धातु के 03 लॉकेट, 06 अंगूठी, 05 मंगल सूत्र, 02 हार, 01 ब्रास्लेट, 03 चेन, 02 बेसर, 03 नाक की लौंग, कान के टॉक्स, सुई धागा, 06 बृजवाला, चाँदी जैसी धातु की 01 करधौनी, 17 जोड़ी पायजेव, 90 नग बिछिया, 03 सिक्के, 02 ताबीज चौकोर, कड़ा एक जोड़ी, चूरा छोटे बड़े 10 नग, चांदी जैसी कतरन करीब 100 ग्राम को विधिवत जब्त किया गया।
आरोपी सोनू जाटव से घटना में प्रयुक्त बाइक के संबंध में पूछताछ करने पर अपने घर के पास रास्ते में खड़ी करना बताया, पुलिस द्वारा उसकी निशादेही पर घर के वाहर खड़ी एक डिस्कवर बाइक एमपी07-एमजेड-7129 को जब्त किया। पुलिस ने लूट के इस प्रकरण में वांछित तीनों आरोपियों शुभम श्रीवास्तव, सोनू कौशिक एवं आशिफ खान को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा पिंकी श्रीवास्तव(जाटव) से शेष रकम के संबंध में पूछताछ की तो उसने अपने बेग में रखा होना बताया। पुलिस द्वारा आरोपिया की निशादेही पर 01 लाख रूपये उसके बेग से जब्त कर षडयंत्र में शामिल होने से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपीगण:-*
1. शुभम श्रीवास्तव पिता बाबूलाल श्रीवास्तव 31 साल निवासी फालका बाजार ग्वालियर।
2. सोनू कौशिक पिता परशुराम जाटव 31 साल निवासी रामदास घाटी इन्दरगंज ग्वालियर।
3. आशिफ खान पिता सुलेमान आयु 30 साल नि0 तात्या पाकड़े की पायगा तारागंज ग्वालियर।
4. पिंकी श्रीवास्तव(जाटव) पति शुभम श्रीवास्तव निवासी फालका बाजार ग्वालियर।ग्वालियर।
