ग्वालियर। फायर बिग्रेड द्वारा सुरक्षा मानकों की जांच करने के लिए कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान आकाश कोचिंग सेंटर पर फायर सुरक्षा का पालन नहीं मिला। इसके चलते कोचिंग के ऑफिस को सील किया गया है।
नोडल अधिकारी फायर रजनीश गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशनुसार शहर में संचालित विभिन्न व्यावसायिक एवं शैक्षणिक संस्थानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में बीते रोज आकाश कोचिंग क्लासेस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया कि कोचिंग में स्थापित अग्निशमन उपकरण निष्क्रिय एवं अनुपयोगी हैं। साथ ही संस्थान की फायर एनओसी की वैधता भी समाप्त पाई गई। इसके चलते आकाश कोचिंग क्लासेस के डायरेक्टर के ऑफिस को सील किया गया है, क्योंकि कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों के एग्जाम को दृष्टिगत रखते हुए, केवल ऑफिस सील किया गया तथा उन्हें चेतावनी दी गई की तत्काल सभी फायर उपकरण एवं एनओसी के लिए तत्काल कार्रवाई करें। कार्रवाई में उमंग प्रधान फायर ऑफिसर, जोगेंद्र गुर्जर सहायक फायर ऑफिसर, धर्मेंद्र भदोरिया दल प्रभारी, निकेत यादव, प्रशांत पांडे सहित फायर का अमला मौजूद रहा।
बहोड़ापुर में गंदगी फैलाने पर गन्ने वालों पर लगाया जुर्माना
स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में स्वच्छता अभियान 2026 के अंतर्गत आज बहोड़ापुर क्षेत्र में कचरा प्रबंधन एवं सड़क अवरोध पर कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान गन्ने वालों द्वारा कचरा सड़क पर फेंकने और ठेले वालों द्वारा रोड पर अतिक्रमण करने की शिकायतों पर ₹2,900 का जुर्माना लगाया गया।
इस कार्रवाई में जेडएचओ प्रशांत संपत एवं मोनू सिंह, फ्लाइंग स्क्वायड टीम के सदस्य अमित करोसिया, बसंत करोसिया, मनोज भारती और नंदेश करोसिया भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से की गई है और जनता से अपील की कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करें।करें।
