अपना शहर

कलेक्टर ने रात में किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण ; जरूरतमंद अटेंडरों को बांटे कंबल, प्रबंधन को उपचार के साथ सर्दी से बचने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए

ग्वालियर में इस समय जबरदस्त ठंड पड़ रही है, ऐसे में कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों के साथ रुके अटेंडरों की भी सुध ली और ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए

ग्वालियर। मुरार जिला चिकित्सालय का कलेक्टर रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिया ने देर रात्रि में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से बात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के उपचार एवं सर्दी से बचने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों के साथ रुके अटेंडरों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए।

ग्वालियर में इस समय जबरदस्त ठंड पड़ रही है। ऐसे में जिला चिकित्सालय मुरार में उपचार के लिए आए मरीज एवं उनके अटेंडर को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिया ने मुरार जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और वहां पर मरीजों से बात कर उनकी स्थिति जानी।  साथ ही वहां पर जरूरतमंद अटेंडरों को कंबल वितरण किए।किए।