ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान के निर्देशों पालन में जिलेभर में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जॉच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारीयों की टीमों द्वारा डेयरीयों पर रेपिड मिल्क टेस्ट किट से सतत रूप से स्पॉट पर दूध की प्राइमरी जॉच की जा रही है। जिसमें यूरिया, नमक, माल्टोडेस्कट्रिन, सुक्रोज तो नहीं पाया गया। लेकिन अन्य फैट या एसएनएफ की आशंका पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने डेयरीयों का निरीक्षण कर नमूने लिये गये ।
मुहिम के निरीक्षण में पहले शर्मा डेयरी शिन्दे की छावनी, जनकगंज ग्वालियर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश शर्मा ने दूध एवं दही के नमूने लिये गए। इसी तरह फर्म जय गिर्राज डेयरी सागरताल चौराहा ग्वालियर से निरूपमा शर्मा ने पनीर और घी के नमूने लिये। वही फर्म श्रीश्याम डेयरी सागरताल रोड ग्वालियर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह ने भी दूध के नमूने लिये। इसी प्रकार आनन्द डेयरी थाटीपुर एवं महादेव फूडस थाटीपुर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश धाकड ने भी दूध के नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने न्यू सपना डेयरी गदाईपुरा से दूध और श्रीराम डेयरी सुरेश नगर से दूध एवं दही के नमूने लिये। कृष्णा डेयरी गदाईपुरा से खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरीश राजौरिया ने दूध का नमूना लिया। न्यू भाटिया डेयरी थाटीपुर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दूध का नमूना लिया।
लिये गये इन नमूनों को जॉच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे जावेगें और जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के द्वारा संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
