अपना शहर

निगमायुक्त की सख्ती से सीवर अमला मैदान में उतरा; कई वार्डों का किया निरीक्षण, सीवर लाइन चौक मिलने पर सीवर अमले को मौके पर तलब, अधिकारियों, ठेकेदारों को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने क्षेत्र के आमजनों से भी चर्चा की गई, जिसमें उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से निगमायुक्त को अवगत कराया, सभी समस्याओं को हल करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए

ग्वालियर। शहर की सीवर समस्या को हल करने के लिए नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने वार्ड क्र.-22, 20 एवं 18 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें वहां पर सीवर लाइन भरी मिली, नगर निगम आयुक्त ने मौके पर खडे होकर सीवर लाइनों की सफाई कराई। साथ ही मौके पर ही ठेकेदार एवं अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त ने मौके पर ही मशीनरी  द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखा। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल मौजूद रहे।  

नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने वार्ड क्रमांक 22 स्थित खलीफा कॉलोनी का निरीक्षण किया। उन्हें वहां पर सीवर लाइन चौक मिली। नगर निगम आयुक्त ने तत्काल सीवर सफाई वाली टीम को मौके पर बुलाया और सीवर लाइन की तली झाड़ सफाई करने के निर्देश दिए । इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के आमजनों से भी चर्चा की आमजनों ने क्षेत्र की समस्याओं से निगमायुक्त को अवगत कराया। निगमायुक्त ने सभी समस्याओं को हल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 इसके बाद नगर निगम आयुक्त चौधरी ने वार्ड क्रमांक 20 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां भी सीवर लाइन जाम मिली, निगमायुक्त ने तत्काल ठेकेदार और अधिकारियों को मौके पर बुलाया तथा  सीवर लाइन को साफ करने के निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर ही जेटिंग कम सक्शन मशीन से सीवर लाइन की सफाई की गई। इसके बाद निगमायुक्त ने वार्ड क्र.-18 स्थित एएम ब्लॉक में सीवर लाइन चौक मिली। निगमायुक्त ने मौके पर ठेकेदार को बुलाया और उसे निर्देश दिए कि मशीनरी एवं संसाधन समय पर फील्ड में लगाए, जिससे सीवर लाइनों की बेहतर सफाई हो सके। 

डिपो ऑफिस का भी निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने डीबी मॉल के पास स्थित नगर निगम के वाहन डिपो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहनों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर चेक किया, निगमायुक्त ने कहा हैं कि सभी वाहन समय से अपने अपने क्षेत्रों में निकले, जिससे सफाई व्यवस्था बेहतर हो सके।सके।