ग्वालियर। आज शुक्रवार को “हनुमान अंश “ फ़िल्म के अति-लोकप्रिय गीत “ जब ज़िद पर अड़ गयीं पार्वती “ के गायक साधु तिवारी ने मप्र. राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया के आवास “ सेवापथ “ पहुँचकर उनसे मुलाकात की । आयोग के अध्यक्ष पवैया ने उनका अंगवस्त्र व विशाल गदा भेंट कर अभिनंदन किया।
वे मुंबई विमान से आकर सीधे पूर्व सांसद पवैया के भगत सिंह नगर स्थित निवास पहुँचे । बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही “ हनुमान अंश “ मूवी के सुपर हिट गीत “ पार्वती .. पार्वती “ के नवोदित गायक साधु तिवारी ने गीत गाकर सभी से मिले प्यार के लिये आभार माना।
पूर्व सांसद व वित्त आयोग अध्यक्ष पवैया ने साधु तिवारी के कंठ की सराहना करते हुए कहा कहा कि उन्होंने ग्वालियर में पंचमहल अंचल के बेटा होने के नाते चीनौर क्षेत्र का नाम भारत में रोशन किया है । हनुमान अंश की सफलता सिर्फ़ और सिर्फ़ हनुमान जी व उनके परम भक्त बाबा नीम करौरी जी का चमत्कार ही है और प्रत्येक कलाकार को प्रभु राम की सेवा का अवसर उनके जीवन का परम सौभाग्य है । यह मूवी से सिद्ध हो गया कि भारत का जन मानस क्या देखना चाहता है ?
