ग्वालियर। संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा ग्वालियर में देवी अहिल्याबाई बुनकर मेला लगाया जा रहा है। मेला परिसर सूर्य नमस्कार चौराहे के समीप स्थित दस्तकारी हाट में लगने जा रहे इस मेले की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह मेला 18 से 27 सितम्बर तक लगेगा। पहले इस मेले की अवधि 7 सितम्बर से 15 सितम्बर तक निर्धारित थी। मेले में मध्यप्रदेश के बुनकर, शिल्पियों द्वारा भागीदारी की जायेगी। बुनकर एवं शिल्पियों को मेले में नि:शुल्क दुकानें उपलब्ध कराई जायेंगीं।
मध्यप्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले शिल्पियों के लिये क्षेत्रवार दुकानें आरक्षित की गई हैं। प्रभारी अधिकारी संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के अनुसार दस्तकारी हाट में चंदेरी, महेश्वर, बाग प्रिंट, बटिक प्रिंट, पड़ाना की बैडशीट, नीमच मंदसौर की चादर सहित अन्य बुनकर एवं शिल्पियों को मेला परिसर में दुकान नं. 1 से 20 तक दुकानें आरक्षित रहेंगीं। अन्य दुकानों का आवंटन शिल्पियों को लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा। मेले के संबंध में शिल्पीगण विस्तृत जानकारी के लिये मेला प्रभारी के के गौतम मोबा. 8439477411 व 8109839428 पर संपर्क कर सकते हैं।
