अपना शहर

"रेलवे जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट" का सांसद कुशवाह ने अवलोकन कर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की, उन्होंने कार्य को तेजी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए, दिशा' की बैठक में होनी है रेलवे स्टेशन जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट की भौतिक व वित्तीय समीक्षा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति 'दिशा' की बैठक 7 सितम्बर को, इस दिन यह बैठक सांसद कुशवाह की अध्यक्षता में अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी

ग्वालियर रेलवे स्टेशन जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्य तत्परता से किए जाएं ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध हो सकें। क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने गुरुवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए यह बात कही। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन जीर्णोद्धार कार्य के तहत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया और अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर भाजपा के ग्रामीण अध्यक्ष  प्रेमसिंह राजपूत, रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ एडीएम अनिल बनवारिया, एसडीएम अतुल सिंह, नगर निगम के प्रदीप तोमर सहित रेलवे विभाग के अधिकारी और निर्माण एजेंसी के अधिकारी मौजूद थे।

क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि रेलवे स्टेशन जीर्णोद्धार कार्यक्रम का कार्य चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समय-सीमा में किया जाए। निर्माण कार्यों की निर्धारित सीमा से अधिक समय हो चुका है। शेष कार्य पूरी गति के साथ किए जाएं। उन्होंने किए जा रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया है कि आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यों का चरणबद्ध कार्यक्रम तैयार कर प्रस्तुत करें। इसके साथ ही अन्य विभागों से किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो समन्वय स्थापित कर कार्य तेजी से किया जाए।

 'दिशा' की बैठक 7 सितम्बर को ग्वालियर सांसद कुशवाह की अध्यक्षता में अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगीहोगी

ग्वालियर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 7 सितम्बर को बुलाई गई है। इस दिन यह बैठक सांसद  भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने बताया कि बैठक में रेलवे स्टेशन उन्नयनीकरण कार्यों की घटकवार एवं भौतिक व वित्तीय समीक्षा होगी। साथ ही एमपी आरडीसी, रेलवे ओवरब्रिज एवं एनएचआई के कार्यों के लिये भूमि अधिग्रहण, रबी फसल के लिये खाद व बीज वितरण, एनएचएआई व लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की जायेगी। इसके अलावा नगर निगम के अंतर्गत पीएम आपदा प्रबंधन के तहत नालों के प्रस्तावित प्रोजेक्ट की समीक्षा सहित जिले के विकास से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक में चर्चा होगी।होगी।