भोपाल/ग्वालियर। प्रदेश के मौसम में बदलाव के साथ मिजाज भी बदलने वाला है। नए सिस्टम के एक्टिव होने के कारण आगामी 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ ही तेज हवाये भी चलेंगी, जिसके कारण फऔरी तौर पर गर्मी से कुछ राहत का अहसास होगा। प्रदेश के मौसम विभाग ने ग्वालियर सहित कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है और इसके साथ ही प्रदेश केबड़े शहरों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा ।
प्रदेश के उत्तरी हिस्से में सिस्टम सक्रिय ,अंचल में बादल छाए
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पश्चिम-उत्तरी हिस्से में पांच साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं, जबकि दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेस का असर बना हुआ है। इन सिस्टम्स की वजह से खासकर ग्वालियर-चंबल अंचल में बादल छाने लगे हैं और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
प्रदेश में बुधवार से आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस वजह से प्रदेश में अगले 4 दिन तक मौसम में बदलाव नजर आने वाला है। तेज गर्मी की बजाय कहीं आंधी चलेगी तो कहीं पानी गिरेगा। गरज-चमक या बादल भी छा सकते हैं। ग्वालियर समेत 13 जिलों में बुधवार को अलर्ट है। 21 मार्च तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी मौसम बदलने का अनुमान है।है।
मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर सहित करीब 13 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 21 मार्च तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी मौसम बदलने के आसार हैं। कहीं तेज आंधी चलेगी, तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई इलाकों में गरज-चमक और बादल छाने की भी संभावना है।
प्रदेश में गर्मी के बीच मौसम अचानक करवट लेने जा रहा है। बुधवार से प्रदेश में सक्रिय हो रहा नया सिस्टम अगले चार दिनों तक बारिश, आंधी और बादलों का दौर लेकर आएगा। ग्वालियर सहित करीब 13 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी 21 मार्च तक असर देखने को मिलेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर- पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है। इसके कारण 19 से 21 मार्च के बीच कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बन रही है। उत्तर-पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो गया है। जिसका असर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसलिए 19 से 21 मार्च तक प्रदेश में बारिश होगी।
प्रदेश के 5 बड़े शहरों में जबलपुर में सबसे ज्यादा 36.1 डिग्री रहा। वहीं, भोपाल में 35.2 डिग्री, इंदौर में 34.9 डिग्री, उज्जैन-ग्वालियर में 35.5 डिग्री दर्ज किया गया।गया।
