ग्वालियर। गुडी पडवा रौद्रनाम नवसंवत्सर 2083 स्वागत महोत्सव 19 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पूर्व शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से एवं शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें 17 मार्च को महात्मा गांधी लॉ कॉलेज कैंसर हिल रोड एवं महाराज बाडा पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकगीत, भरत नाट्यम, बालिकाओं द्वारा नृत्य, काव्य गोष्ठी, शास्त्रीय संगीत आदि आयोजित किए जा रहे हैं।
इसके साथ ही 18 मार्च 2026 को पूर्व संध्या वर्तमान कालयुक्तनाम संवत्सर 2082 विदाई समारोह शाम 6 बजे से जलविहार मे मनाया जाएगा। इस अवसर पर ध्येय गीत, संगीत सरिता श्रीरंग, शास्त्रीय वादन डॉ. सुनील पावगी (हवाईन नृत्य), शास्त्रीय नृत्य सुश्री हेमा वाघमोडे, हुबली (भरतनाट्यम), सुश्री शालिनी खरे जबलपुर (कत्थक), आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।
नवसंवत्सर स्वागतोत्सव गुरूवार को प्रातः संकीर्तन यात्रा से होगा
रौद्रनाम नवसंवत्सर स्वागतोत्सव 19 मार्च गुरूवार को जल विहार में प्रातः 4ः40 बजे संकीर्तन यात्रा, प्रातः 4ः45 बजे गीत ज्योति कलश छलके, प्रातः 5ः01 बजे दीप प्रज्वलन एवं गुडी पूजन, प्रातः 5ः15 बजे सर्वधर्म प्रार्थना-जैन वाणी, सूर्य स्तुति, प्रातः 5ः18 बजे सुप्रभात गायन, प्रातः 5ः21 बजे निवेदन गीत- इतनी शक्ति हमें देना, प्रातः 5ः31 बजे संकल्प गीत- हम करें राष्ट्र आराधना, प्रातः 5ः36 बजे शहनाई वादन-गजानन वारूडे, बुरहानपुर, प्रातः 6ः00 बजे बांसुरी वादन- रवीन्द्र कुलश्रेष्ठ ग्वालियर, प्रातः 6ः10 बजे तुरही वादन, मंत्रोच्चारण, प्रातः 6ः24 बजे सूर्य अर्ध्य, प्रातः 6ः35 बजे शुभकामना संदेश महापौर जी द्वारा, प्रातः 6ः45 बजे आगोमोनी, प्रातः 7ः00 बजे लोक वाद्य कचहरी, प्रातः 7ः20 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रातः 8ः30 बजे वंदेमातरम की प्रस्तुती दी जाएगी।
इसके साथ लोक कला महोत्सव का आयोजन गुरूवार 19 मार्च को जल विहार में सायं 6ः00 बजे दीप प्रज्जवलन, सायं 6ः10 बजे ध्येय गीत, सायं 6ः20 बजे लोक गायन-सुश्री दीपिका पुरोहित भोपाल, सायं 6ः50 बजे नाटक- नवसंवत्सर- वन्दे मातरम समूह, सायं 7ः30 बजे लोक गायन बुन्देली-वासुदेव पुरोहित दतिया, सायं 8ः00 बजे लोक नृत्य बधाई, नौरता- सुधीर तिवारी, सायं 8ः30 बजे विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं 9ः00 बजे वंदे मातरम की प्रस्तुति दी जाएगी।
