अपना शहर

चैत्र नवरात्र में प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर मेला 19 से; मंदिर पर भक्तों की सुविधा को लेकर जिला प्रशासन और मंदिर संचालन कमेटी की हुई बैठक

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीम ने मंदिर संचालन समिति के साथ बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारियों को पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए

ग्वालियर। चैत्र नवरात्र गुरुवार 19 मार्च से  प्रारंभ हो रही हैं। ग्वालियर जिले के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर पर भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर एसडीम नरेंद्र बाबू ने मंदिर संचालन समिति के पदाधिकारी के साथ बैठक की। इस बैठक में पुलिस, पीएचई सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ग्वालियर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित शीतला माता मंदिर पर नवरात्रों में भारी संख्या में भक्त दर्शनों के लिए जाते हैं । मंदिर पर आने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए कलेक्टर  रुचिका चौहान के निर्देश पर एसडीएम नरेंद्र बाबू ने मंदिर संचालन समिति के पदाधिकारी के साथ बैठक की।

 एसडीएम नरेंद्र बाबू ने पीएचई विभाग को नवरात्र मेले के दौरान पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही भक्तों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश दिए गए । भक्तों को मंदिर तक आने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए सड़क के आसपास की झाड़ियां इत्यादि को हटाने के ही निर्देश दिए गए हैं ।  साथ ही भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नवरात्र मेले के दौरान पुलिस बल तैनात रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।हैं।