अपना शहर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024; गंदगी फैलाने पर परम फूड गोविन्दपुरी पर लगाया 5 हजार का जुर्माना, अन्य क्षेत्रों में भी की जुर्माने की कार्रवाई

नई सडक पर पालतू डाॅग्स द्वारा सडक पर गंदगी करने पर मालिक पर 250 रुपए का जुर्माना लगाया, वहीं लश्कर क्षेत्र में घोड़े द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाने पर घोड़ा मालिक पर 1000 रुपए का जुर्माना किया

ग्वालियर। स्वच्छ ग्वालियर अभियान के तहत शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही शहर में गंदगी करने वाले एवं अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने वाले एवं रेड स्पाॅट करने वाले लोगों को समझाईश के साथ ही नहीं मानने पर भी जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत बुधवार को परम फूड गोविन्दपुरी पर गंदगी फैलाने के लिए 5 हजार एवं नई सडक पर पालतू डाॅग्स द्वारा सडक पर गंदगी करने पर 250 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

         मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ वैभव श्रीवास्तव एवं अनुज शर्मा ने बताया कि  निगमायुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार उपायुक्त के निर्देशन में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्वालियर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान मे आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर गंदगी करने वाले दुकानदारों एवं आमजनों पर नगर निगम द्वारा जुर्माना लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म  पमनानी के निर्देशन में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा वार्ड 38 एवं वार्ड 39 में गंदगी करने पर 1800 रुपए का जुर्माना वसूल किया।  वहीं लश्कर क्षेत्र में घोड़े  द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाने पर फ्लाइंग स्काउट दक्षिण द्वारा घोड़ा मालिक पर 1000 रुपए का जुर्माना किया गया। वहीं वार्ड 49 हरकोटाशीर मे गंदगी करने पर 500 रुपए का जुर्माना किया गया, कार्यवाही में डब्ल्यूएचओ, डब्ल्यूएचओ, डब्ल्यूएचओ आदि उपस्थित रहे। 

       इसके साथ ही जोन 15 में सफाई व्यवस्था निरीक्षण के दौरान एक पेट ऑनर के द्वारा शहर के मुख्य मार्ग पर अपने डॉग्स के द्वारा गंदगी कराए जाने पर फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा 250 रुपए का जुर्माना किया गया। वहीं वार्ड 53 में गंदगी फैलाने पर ₹500 का जुर्माना किया एवं दो-दो डस्टबिन रखने की हिदायत दी।

        इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चैहान के निर्देशन एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी गौरव सेन द्वारा वार्ड 29 स्थित गोविंदपुरी चौराहा पर परम रेस्टोरेंट के पीछे कचरा फैलाने पर परम फूड पर 5000 रुपए का जुर्माना किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर विधानसभा के निर्देशन में वार्ड  33 में अमानक पॉलिथीन उपयोग करने पर 1000 रुपए का स्पाॅट पर जुर्माना किया गया। इस दौरान सहा स्वास्थ्य अधिकारी, डब्ल्यूएचओ, फ्लाइंग स्क्वाड टीम सदस्य उपस्थित रहे।रहे।