अपना शहर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024; यदि आप ठान लेगें तो हमारा ग्वालियर स्वच्छ रहेगा, निगमायुक्त का आग्रह रंगों से ही होली खेलें और पानी का अपव्यय न करें,साथ ही गौकाष्ठ से होली जलाएं

होली के पावन पर्व पर 14 मार्च को शहर में दोपहर 12 बजे से अतिरिक्त जलप्रदाय होगा, नागरिकों को पर्याप्त पानी मिलेगा

ग्वालियर। होली एकता और भाईचारे का त्यौहार है, शहरवासी होली के अवसर पर पर्यावरण को नुकसान न पंहुचाएं तथा केवल गोबर के कंडे अथवा गौकाष्ठ से ही होली जलाएं तथा सूखे जैविक रंगों से ही होली खेलें और पानी का अपव्यय न करें। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 चल रहा है तो शहर भी गंदा न हो क्योंकि यह शहर हम सभी का है तथा इसे साफ रखने की भी जिम्मेदारी भी हम सभी की है। यह आग्रह नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिय ने होली के त्यौहार एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर शहर के नागरिकों से अपील करते हुए की है।

         निगमायुक्त  संघ प्रिय ने सभी शहरवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि शहर में जितने भी स्थान पर होलिका दहन हो वह केवल कंडो अथवा गौकाष्ठ से ही हो, इसमें पेड़ अथवा लकडियों का उपयोग न करें। साथ ही होलिका के नीचे मिटटी रखें जिससे सडक भी खराब न हो तथा होलिका के उपर कोई विद्युत आदि के तार न हों। इसके साथ ही होलिका यातायात में बाधक न हों।

        इसके साथ ही निगमायुक्त संघ प्रिय ने कहा कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को देखते हुए सभी नागरिकों से आग्रह है कि होली हर्षोल्लास के साथ मनाएं लेकिन शहर में कहीं भी गंदगी न तो स्वयं करें और न ही किसी को करने दें, क्योंकि यदि आप ठान लेगें कि हमारा ग्वालियर स्वच्छ रहे तो यह निश्चिित है कि ग्वालियर साफ व स्वच्छ ही रहेगा। शहरवासी शहर को गंदा एवं बदरंग न करें।

         निगमायुक्त ने सभी से आग्रह किया कि सोशल मीडिया पर भी इस प्रकार का माहौल बनाएं कि लोग जागरुक हों और कंडो की होली जलाएं तथा जैविक रंगो से होली खेलकर त्यौहार हर्षोल्लास से मनाएं। 

होली के पावन पर्व पर 14 मार्च को शहर में दोपहर 12 बजे से होगा अतिरिक्त जलप्रदाय, नागरिकों को पर्याप्त पानी मिलेगा

 प्रतिवर्ष होली के पावन पर्व पर नगर निगम सीमान्तर्गत क्षेत्रों में अतिरिक्त जलप्रदाय किया जाता हैं। पूर्व की भांति इस वर्ष भी होली के पावन पर्व पर दिनांक 14.03.2025 को ग्वालियर शहर के सीमान्तर्गत सभी क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से अतिरिक्त जलप्रदाय किया जाएगा।

         कार्यपालन यंत्री संजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिय के निर्देशानुसार होली के पावन पर्व पर 14 मार्च 2025 को दोपहर 12.00 बजे से अतिरिक्त जलप्रदाय किया जाएगा ताकि होली के पावन पर्व पर महानगर ग्वालियर के आम नागरिकों को पानी के लिए कोई असुविधा न हो।