अपना शहर

सागरताल के पास कृष्णा रेसीडेंसी के अवैध कॉलोनी निर्माण कार्य को हटाया, बिना अनुमति के कॉलोनी में विकास कार्य किए जा रहे थे

नगर निगम सीमा में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै

ग्वालियर। नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्यवाही करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया। 

नोडल अधिकारी कॉलोनी सेल महेन्द्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार सिटी प्लानर  पवन सिंघल के निर्देशन में नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै। 

अभियान के तहत सागरताल से जलालपुर वाले रोड पर कृष्णा रेसीडेंसी नाम से अवैध कॉलोनी का निर्माण सर्वे क्र.187/2/2, 491/2, 492/2, 482/2, 483, 485/2, 488/2, 489,490, 494, 496, 498, 499, 500, 501, 502, 503 रकवा 1.441 पर ग्राम जगनापुरा में सर्वेश सिंह पुत्र जयसिंह तोमर, रूचि तोमर पत्नी देवेश तोमर, अज्ञात गुप्ता पुत्र श्याम बाबू गुप्ता, कमलेश राय पुत्र राजाराम राय, हेमंत शर्मा द्वारा बिना कॉलोनी विकास अनुज्ञा नगर निगम ग्वालियर से प्राप्त कर अवैध कॉलोनी का विकास निर्माण कर प्लॉटों का अवैध विक्रय किया जा रहा था। जिस पर कच्ची रोड, ऑफिस व साइट का बोर्ड निकालकर जब्त किया गया। कार्यवाही में तहसीलदार सत्येन्द्र तोमर, नगर निगम से सहायक नगर निवेशक, भवन अधिकारी यशवंत मैकले, भवन निरीक्षक  राजेश परिहार, मदाखलत अमला एवं पुलिस फोर्स मौके पर कार्रवाई के दोरान मौजूद रहा।