अपना शहर

"गांधी जयंती पर शहरभर में चला स्वच्छता श्रमदान अभियान"; 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ” की थीम पर अधिकारियों और नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

"सेवा-संकल्प अभियान"; कलेक्टर, कमिश्नर, जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाडू, शहर के 66 वार्डों में चला सफाई अभियान, बच्चों ने उकेरी पेंटिंग, निकाली गई रैलियां

गांधी जयंती के अवसर पर प्रारम्भ हुए सेवा संकल्प अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सफाई मित्रों एवं स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया, ब्रम्हकुमारी संस्था की दीदियों एवं स्कूल शिक्षकों ने सफाई अभियान में बढ़-चढक़र भाग लिया


ग्वालियर। महात्मा गांधी की जयंती पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा निगमायुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशन में शहर के सभी वार्डों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों- कर्मचारियों, सफाई मित्रों एवं स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया गया।
अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” की थीम पर सामूहिक श्रमदान किया गया। वार्ड 28 भीमनगर - कुम्हारपुरा, वार्ड 30 सिटी सेंटर, वार्ड 35 गणेश चौक रोड, वार्ड 37 मरघट रोड, वार्ड 46 निंबालकर की गोठ, वार्ड 49 संजीवनी क्लीनिक पार्क, वार्ड 50 गजराराजा स्कूल, वार्ड 54 जवाहर कॉलोनी पार्क, वार्ड 58 हरिशंकर पुरम, वार्ड 61 खुरेरी, वार्ड 62 बेहटा चौराहा, वार्ड 63 जलालपुर, वार्ड 64 डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, वार्ड 65 वीरपुर बांध सहित अनेक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया।
इसी प्रकार वार्ड 22 स्थित झलकारी बाई पार्क, वार्ड 25 एसएलपी कॉलेज, वार्ड 29 शारदा विहार बावड़ी, वार्ड 31-32 आरपी कॉलोनी बड़ा पार्क, वार्ड 19 यूनीपेच रोड, वार्ड 18 महाराजा कॉम्पलेक्स डीडी नगर, वार्ड 66 ग्राम बड़ौरी नागौर तथा क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 4 के अंतर्गत रमटापुरा पुलिया सहित विभिन्न स्थानों पर भी नागरिकों एवं निगम अमले ने श्रमदान किया।

जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण, दिलाई स्वच्छता की शपथ

विभिन्न क्षेत्रों में विधायक, पार्षदों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए सफाई कार्य का निरीक्षण किया। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के छतरी मंडी में स्वच्छता अभियान एवं निरीक्षण किया गया। वहीं महाराज बाड़ा, खटीक मोहल्ला, राय फील्ड, केथ वाली बगिया, शारदा विहार बावड़ी सहित अनेक स्थानों पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से सफाई की।
अभियान के दौरान नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया तथा कई स्थानों पर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा नगर निगम के स्वच्छता अभियान में निरंतर सहयोग करने की अपील की गई।

सफाई मित्रों का किया गया सम्मान

गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सफाई मित्रों के योगदान को रेखांकित करते हुए विभिन्न वार्डों में उनका सम्मान किया गया। वार्ड 22, 31-32, 49, 54, 58, 65, 66 सहित अनेक क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करने वाले निगम अधिकारियों-कर्मचारियों, सफाई मित्रों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर ग्वालियर के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान न होकर निरंतर चलने वाला जनअभियान बने, इसके लिए सभी नागरिक नियमित रूप से अपना योगदान दें।

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने लगाई झाडू

केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने दक्षिण विधानसभा में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने झाडू लगाई, साथ ही कचरा एकत्रित कर वाहन में डाला। अभियान में हाथ बटाने वाले सफाई मित्रों का माला पहनाकर सम्मान किया गया।गया।

"सेवा-संकल्प अभियान"; कलेक्टर, कमिश्नर, जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाडू, शहर के 66 वार्डों में चला सफाई अभियान, बच्चों ने उकेरी पेंटिंग, निकाली गई रैलियां

 गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमाक 3 में कलेक्टर रूचिका चौहान, निगमायुक्त  अभिषेक चौधरी, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, उपायुक्त मुकेश बंसल, पार्षद आशा चौहान, सोनू राजपूत, सुनीता कुशवाह,   मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी वैभव श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अधिकारी सत्येंद्र सोलंकी सहित ब्रम्हकुमारी संस्था की दीदियों एवं गौरी शंकर स्कूल के शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान में बढ़चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल टीचरों ने पौधरेापण किया, साथ ही डिवाइडरों एवं पौधरोपण के स्थानों पर भी पेंटिंग उकेरी गईं। 

वार्ड क्रमांक 3 स्थित विनयनगर स्थित गौरीशंकर स्कूल क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें कलेक्टर रूचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त  अभिषेक चौधरी, अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव सहित पार्षदों ने हाथों में झाडू थाम कर सफाई की। इसके साथ ही विनय नगर में पार्क में वालेंटियरों एवं आमजनों के साथ सामाजिक संस्थाओं ने सफाई अभियान चलाया। इस अभियान से पूरे क्षेत्र को स्वच्छ किया गया।

पल्ग रन कर चलाया अभियान

पूरे क्षेत्र को साफ करने के लिए पल्ग रन बनाकर अभियान चलाया गया, इसमें वालेंटियरों, सफाई मित्रों, समाजसेवी संगठनों के सदस्यों ने हाथों में कैरी बैग लिए, इसके बाद सडक़ से पड़ा एक-एक कचरे को हाथ से उठाकर कैरी बैग में डाला। 

सफाई वाहनों से तत्काल कचरे को भेजा केदारपुर

पल्गपल्ग रन के दौरान ढेर सारी मात्रा में एकत्रित किए गए कचरे को निस्तारण के लिए वाहनों की मदद से तत्काल केदारपुर लैण्डफिल साइड पर भेजा गया। पल्ग रन के दौरान इस बात का ध्यान रखा गया कि विशेष देखभाल कचरा, सेनेट्री वेस्ट, गीला एवं सूखे कचरे को अलग-अलग बैग में एकत्रित किया जाए, जिससे केदारपुर में कचरा को अलग-अलग करने में परेशानी ना हो।

लालबत्ती देख पहले चौके लोग, फिर सफाई में जुटे

विनय नगर में चले स्वच्छता अभियान में भाग लेने कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, अपर आयुक्त सभी लाल बत्ती गाडिय़ों से पहुंचे। अचानक लालबत्ती की गाडिय़ां देखकर लोग चौक गए। इसके बाद कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, स्थानीय पार्षद सहित समाजसेवी संस्थाओं और शिक्षकों को देखकर आमजन भी अपने घरों से बाहर निकल आए और उन्होंने पूरे मामले को समझने के बाद स्वच्छता अभियान में बढ़-चढक़र भाग लिया। 

पौधरोपण के लिए बनाई क्यारी

गौरीशंकर स्कूल के सामने से लेकर पूरे सडक़ मार्ग पर खाली स्थानों पर पौधरोपण के लिए क्यारियां बनाई गई थीं, इन क्यारियों में कलेक्टर, स्कूल के शिक्षकों एवं नगर निगम के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया, इसके बाद इन क्यारियों को सजाने के लिए सुंदर-सुंदर पेटिंग उकेरी गई।गई।