राजनीति

सेवा-संकल्प अभियान';“आंगनबाड़ी मिलन सेवा” कार्यक्रम में बच्चों को फल-मिठाई वितरित, लाड़ली बालिकाओं को मिले प्रमाण-पत्र, पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया

बुधवार को आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए, इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने सहभागिता कर आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों का अवलोकन किया

ग्वालियर। परियोजना शहरी-01 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में बुधवार को आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता कर आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। वहीं लाड़ली बालिकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अतिथियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान भी किया गया। वार्ड क्रमांक 03 में अतिथि विनय जैन एवं संयोजिका अंजू दीक्षित उपस्थित रहीं। वार्ड क्रमांक 02 में प्रिया तोमर, बिरजू शिवहरे तथा संयोजिका  सुनीता शर्मा एवं सुधा परिहार ने सहभागिता की।

वार्ड क्रमांक 04 में अशोक शर्मा, अमित जैन, संयोजिका रिया शर्मा एवं उर्मिला भदौरिया उपस्थित रहे। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 06 में अभय चौधरी,  धर्मेंद्र तोमर, संयोजिका नेहा शर्मा एवं प्रीति अरोरा उपस्थित रहीं। वार्ड क्रमांक 08 में  हेमलता बुधौलिया एवं संयोजिका माया शर्मा, जबकि वार्ड क्रमांक 10 में  खुशबू गुप्ता एवं प्रीति थोराट उपस्थित रहीं। वार्ड क्रमांक 11 में  नीलिमा शिंदे एवं संयोजिका अरुणा परमार, वार्ड क्रमांक 12 में  जवाहर प्रजापति एवं संयोजिका प्रेमलता तोमर तथा वार्ड क्रमांक 13 में ऊषा चौहान एवं संयोजिका निशा गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं लाड़ली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के योगदान को सम्मानित किया गया। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।