स्पोर्ट्स

‘‘दर्पण हॉकी फीडर केंद्र" की तनु यादव एवं अरायना कुरैशी का राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में चयन, अब यह दोनों खिलाड़ी हॉकी अकादमी में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी

दोनों खिलाड़ियों के एनआईएस कोच ने फीडर सेंटर की दोनों उभरती खेल प्रतिभागियों के भविष्य के लिए आशा जताई है कि यह दोनों खिलाड़ी मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी

ग्वालियर। प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ हॉकी फीडर सेंटर 'दर्पण हॉकी फीडर सेंटर' ग्वालियर की कुमारी तनु यादव एवं अरायना कुरैशी का चयन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर के लिए हुआ है।

दर्पण हॉकी फीडर्स सेंटर के मुख्य प्रशिक्षक अविनाश भटनागर ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि यह दोनों खिलाड़ी राज्य महिला हॉकी अकादमी में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी, इसके साथ ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश द्वारा संचालित महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में निशुल्क प्रशिक्षण के साथ-साथ भोजन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, शिक्षा की व्यवस्था एवं हॉकी खेल से संबंधित निशुल्क उच्च स्तरीय खेल उपकरण आदि सुविधाएं प्राप्त होंगी। इन दोनों खिलाड़ियों के एनआईएस हॉकी प्रशिक्षक अविनाश भटनागर अपने सेंटर की प्रतिभाशाली दोनों उभरती खेल प्रतिभागियों के भविष्य के लिए आशा व्यक्त की है कि यह दोनों खिलाड़ी मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी, दोनों युवा खिलाड़ियों के चयन पर जिला खेल अधिकारी अरविंद राणा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी इशिका चौधरी, करिश्मा यादव, खेल प्रशासक विवेक पिसाल, रईस कुरैशी, मनोज परिहार, वीरेंद्र भदोरिया, पुष्पेंद्र सिंह, अंकित पाल, अर्जुन शर्मा, निक्की कौशल, दीपा शर्मा, विक्रम सिंह, रितु अनामिका तिर्की, ममता सिंह आदि दर्पण हॉकी फीडर सेंटर और  हॉकी अकादमी की खिलाडियों ने बधाई के साथ ही उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।