अपना शहर

ग्वालियर में आज प्रदेश स्तरीय ‘बलराम जयंती महोत्सव'; शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिवंबंधित रहेगा, कई मार्ग पूर्णतः बंद रहेंगे : घर से निकलने के पहले डायवर्जन प्लान और वैकल्पिक मार्ग देखें

ट्रैफ़िक पुलिस की शहरवासियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील, यदि आप भी वीआईपी मूवमेंट वाले रूट से रोज आते जाते हैं तो आज रूट चार्ट देखकर ही निकलना

ग्वालियर। शहर में 2 सितंबर को आज "बलराम जयंती महोत्सव’ किसान समागम के चलते शहर में सीएम डॉ. यादव सहित कई वीवीआईपी के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए यातायात पुलिस ने बीती रात से ही ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान जारी किया है। वीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए ट्रैफ़िक को डायवर्ट किया गया है। कार्यक्रम के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफ़िक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाये रखने के लिये शहर के यातायात को परिवर्तित भी किया है। यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग/डायवर्सन प्लान इस प्रकार है।है।

-: 'डायर्वसन प्लान' :- शहर में आज व्हीआईपी भ्रमण के दौरान शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिवंबंधित रहेगा।

. भिण्ड एवं मालनपुर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक लक्ष्मणगढ पुल होते हुये निरावली, अटल गेट, जलालपुर चौराहा से सागरताल की ओर होते हुये शहर में प्रवेश कर सकेगें।

. व्हीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दूध-डेयरी से इंद्रमणी नगर मार्ग तथा दुल्लपुर रोड़ दर्शन-सिह मार्ग से सूर्य-नमस्कार तिराहा, आकाशवाणी तिराहा, परशुराम तिराहा, तानसेन तिराहा तक का मार्ग पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा।

. मुरैना की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन जो रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, मुरार की ओर जाना चाहते है वह वाहन मल्लगढा से चार शहर का नाका हजीरा चौराहा या सिमको तिराहे से बिरलानगर पुल हजीरा चौराहा होते हुये इंटेक मैदान, चौहान केन से नया ब्रिज, केशर टावर होते हुये बस स्टैंड एवं रेल्वे स्टेशन, मुरार जा सकेंगे।

. मुरैना की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन जो बस स्टेण्ड, डीबी मॉल, फूलबाग की ओर जाना चाहते है उक्त सभी वाहन निरावली से प्रवेश कर रायरू, अटल द्वार से जलालपुर, सागरताल चौराहा से बहोडापुर होते जा सकेगें।

. मुरार की ओर से भिण्ड, मुरैना एवं मालनपुर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन 06 नम्बर चौराहा से आर्मी एरिया, बड़ा गांव हाईवे होते हुये जा सकेगें।सकेगें।


. सिमको तिराहे से गोला का मंदिर चौराहा तरफ जाने वाले वाहन पूर्णतः हजीरा की ओर डायवर्टेड रहेंगे। डीडी नगर की ओर जाने वाले वाहन यादव धर्मकांटा पुल होते हुये डीडी नगर की ओर जा सकेंगे।
.  मुरैना से आकर दतिया झांसी एवं शिवपुरी की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन निरावली से प्रवेश कर रायरू, अटल द्वार से मोतीझील, बहोडापुर से बैला का बाबड़ी होते हुये जा सकेगें।

.  बस स्टैंड से मुरैना की तरफ जाने वाली सभी प्रकार की बसें डीबी मॉल तिराहा, एलएनआईपीई होते हुये गोला का मंदिर चौराहा, यादव धर्मकांटा, मुरैना रोड होते हुये, मुरैना की ओर जा सकेंगे।

. भिण्ड से आने-जाने वाली बसें सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक लक्ष्मणगढ पुल से डीडी नगर, गोला का मंदिर चौराहा तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगीं।

. नाका चन्द्रवदनी की ओर से रेल्वे स्टेशन बस स्टैंड की ओर जाने वाले वाहन माधवनगर चौराहा प्रेम मोटर होते हुये एलआईसी तिराहा, सौफा गैलरी से नया पडाव पुल, ऐम्बियन्स (ग्रांट) होटल होते जा सकेगें।

. रोडवेज बस स्टैंड से गुना, शिवपुरी, झांसी की ओर जाने वाली बसें झलकारीबाई तिराहा, तानसेन होटल, राजमाता तिराहा से झांसी रोड बस स्टैंड की तरफ जा सकेगीं।

नोट: एयरपोर्ट से लेकर गोला का मंदिर चौराहा, दूध डेयरी, इन्द्रमणी नगर, सूर्यनमस्कार, महाराजा-गेट, रेसकोर्स रोड़, परशुराम तिराहा, आकाशवाणी तिराहा, तानसेन होटल, से राजमाता तिराहा उक्त मार्गो पर यातायात का दबाव अधिक रहेगा। अतः आमजन से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्गो का उपयोग करें।