अपना शहर

सीवेज पंप हाउस पर शराब पिलाने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई ; वीडियो शिकायत को संज्ञान लेकर निगमायुक्त के कड़े निर्देश, तैनात कर्मचारी को हटाया, ठेकेदार को भी सख्त निर्देश

निगमायुक्त के निर्देशों के बाद अधीक्षण यंत्री पीएचई द्वारा संबंधित ठेकेदार बबलू धारीवाल की कंपनी को तत्काल पत्र जारी कर निर्देशित किया, ठेकेदार ने दोषी कर्मचारी को हटाया

ग्वालियर। बिरला नगर स्थित सीवेज पंप हाउस पर कार्यरत ठेकेदार के कर्मचारी अतुल द्वारा शराब पिलाए जाने संबंधी वीडियो के माध्यम से शिकायत प्राप्त होने पर नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निगमायुक्त चौधरी के निर्देशों के पालन में अधीक्षण यंत्री पीएचई  एसएल बाथम द्वारा संबंधित ठेकेदार बबलू धारीवाल, धारीवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी को तत्काल पत्र जारी कर निर्देशित किया गया कि शिकायत में सामने आए कर्मचारी को तत्काल कार्य से हटाया जाए तथा संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निगम के निर्देशों के बाद ठेकेदार द्वारा संबंधित कर्मचारी को कार्य से हटा दिया गया तथा उसके स्थान पर दूसरे कर्मचारी की नियुक्ति कर दी गई है।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगर निगम की विभिन्न परियोजनाओं एवं परिसरों में कार्यरत ठेकेदारों एवं उनके कर्मचारियों द्वारा अनुशासनहीनता अथवा नियमों का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जाए।