स्पोर्ट्स

"21वें राष्ट्रीय मेज़र ध्यानचंद अवार्ड"; सात राज्यों की 68 खेल शख्सियतें होंगी सम्मानित, 'उड़ान' ने राष्ट्रीय ध्यानचंद अवार्ड के लिए खेल हस्तियों का एलान किया, अवार्ड से नवाजे जाएंगे एक प्रशासक, दस प्रशिक्षक और देशभर के 54 श्रेष्ठ खिलाड़ी

'प्राईड आफ मध्यप्रदेश' की घोषणा शीघ्र ही होगी, देश की प्रतिभाओं का सम्मान खेल दिवस के उपलक्ष्य में 30 अगस्त को ग्वालियर के चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किए जाएंगे

ग्वालियर। प्रदेश की प्रतिनिधि खेल संस्था उड़ान के तत्वावधान में आयोजित 21वें राष्ट्रीय मेज़र ध्यानचंद अवार्ड खेल सम्मान समारोह में देश के प्रशासक, दस प्रशिक्षक,तीन सम्बर्धक सहित 54 श्रेष्ठ खिलाड़ीयों को मेजर ध्यानचंद अवार्ड से नवाजे जाएंगे।  

यह जानकारी देते हुए उड़ान के अध्यक्ष डॉ.सत्येन्द्र सिंह रईखेड़ा व सचिव रवीन्द्र सत्यार्थी ने बताया है कि देश के अनेक राज्यों से आए खिलाड़ियों के आवेदनों को चयन में शामिल किया गया है। चयन समिति ने सर्वसम्मति से निम्न प्रशिक्षकों , प्रशासकों एवं खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

*खेल प्रशासक*-:विवेक पिसाल, हॉकी ग्वालियर।

*प्रशिक्षक*-: दिव्यांशी बघेल(हांकी), बृजेन्द्र यादव , झांसी (क्रिकेट), आदित्य सिंह, दतिया (बाटर  स्पोर्ट्स ‌) धीरेन्द्र चौधरी, संजना रोहरा ,अदिति जाजोरिया , अनिल कुशवाह, सभी ग्वालियर (योगा),किशन दादोरिया (बाक्सिंग) ,शुभम सिंह (स्वीमिंग) एवं संग्राम सिंह दांगी।

 *सम्बर्धक*:- आनंद दांगी, दतिया, प्रीति शुक्ल दतिया, प्रताप सिंह ग्वालियर शामिल हैं।

*देश भर के श्रेष्ठ खिलाड़ी*-:: धृति अग्रवाल बनारस,अवनि गर्ग अलीगढ़, अन्वी सिंह  बरेली, श्रेया साधनी मणिपुर , अनुष्का शिवहरे , ग्वालियर (सभी ताइक्वांडो) मान्या यादव भांडेर,सहाना सचदेव (क्रिकेट) वेदांत रूसिया ,आकृत परमार ,सत्यम दांगी, दतिया (थांगता) शास्वत राय, बिहार (टियाथले), विजय पाल, ग्वालियर (खो-खो) प्रताप भानु पचौरी , एथलेटिक्स, दतिया,मोहतिज अली, दतिया,(शतरंज) कृष्णा राठोड़,नंदीश शर्मा , डिंपल कंवर, सचिन चहल, ग्वालियर (स्वीमिंग) गरिमा काकवानी दतिया, समायरा चावला,गर्व साही ग्वालियर (बास्केटबॉल) ,नंदिनी विश्वकर्मा, ग्वालियर (तैराकी)ओम तिवारी, यशस्विनी सिंह, ग्वालियर,(बास्केटबॉल), गौरवी शुक्ल,शुभान खान,आदर्श पचौरी ,अक्षत गुर्जर,भव्या राजपूत ,बरखा नामदेव, ग्वालियर (योगा) युवराज सिंह यादव, ग्वालियर (वूशू) बलजीत सिंह सेंगर, भांडेर, अभिषेक कुमार (बालीबाल) श्रीनिधि शुक्ल,(शूटिंग), सुहानी भातेर(टेनिस) अभिषेक तोमर, ग्वालियर भानुप्रताप गौर, काजल शाक्य, सीता भदौरिया,रिंकी यादव, भिंड ( हेंडबाल) अरिलन राय ,वेदांशी गुप्ता (योगासन), ग्वालियर धारियां साहू ( टियाथले), अनिरूद्ध सिंह चौहान,लक्ष्य पांडे (बेडमिंटन) मिस्टी बाजपेयी ,पवन सिंह जादौन, कृष्ण तोमर ,अंशिका तिवारी,(बाक्सिंग) ,साक्षी कुशवाह ( फ्लोरवाल हाकी) भानुप्रताप , भिंड (नैटवाल)फराज हुसेन (कुश्ती)बरखा नामदेव (योगा)महक परिहार, होशंगाबाद,स्नेहा दांवड़े, बड़वानी  ,हुदा खान (हांकी) शामिल हैं।

 सत्यार्थी ने बताया है कि देश की प्रतिभाओं को यह सम्मान खेल दिवस के अवसर पर 30अगस्त 2026 को एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा । हर साल की तरह मिलने वाले 'प्राईड आफ मध्यप्रदेश की घोषणा जल्द की जाएगी। कार्यक्रम खेल दिवस पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में दोपहर में आयोजित होगा।