टॉप न्यूज़

‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में युवाओं से पीएम मोदी ने वर्चुअल संवाद किया; सांसद भारत सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में विक्रांत यूनिवर्सिटी में हुआ आयोजन

मेरा युवा भारत केंद्र, ग्वालियर द्वारा विक्रांत यूनिवर्सिटी के सहयोग से ‘खेलो इंडिया डायलॉग–खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ग्वालियर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में मेरा युवा भारत केंद्र, ग्वालियर द्वारा विक्रांत यूनिवर्सिटी के सहयोग से ‘खेलो इंडिया डायलॉग–खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विक्रांत यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पीएम नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल उद्बोधन सुना। पीएम के संवाद से युवाओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

 पीएम नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें खेलों से जुड़ने, फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से स्वस्थ, सक्षम और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने खेलों को जन-जन से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। ‘खेलो इंडिया’ अभियान के माध्यम से देश के युवाओं और उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेल एवं फिटनेस को भी जीवन का हिस्सा बनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 विक्रांत यूनिवर्सिटी के चांसलर राकेश सिंह राठौड़ ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने युवाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

 कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, विक्रांत सिंह राठौड़, प्रो-चांसलर, विक्रांत यूनिवर्सिटी, डॉ. अतुल कुमार, वाइस चांसलर, डॉ. रिचा वर्मा, रजिस्ट्रार, डॉ. केडी पाठक, डिप्टी रजिस्ट्रार, डॉ. आनंद कुमार बिसेन, डीन एकेडमिक, अंजली कुमारी, जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत केंद्र, ग्वालियर तथा अरविंद राणा, जिला खेल अधिकारी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस अधिकारी अभिलाषा दुबे एवं सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह ने किया।