अपना शहर

रोड पर भैंस बांधकर गंदगी फैलाने पर डेयरी संचालक की पांच भैंसे जब्त , सडक पर खनोटे बनाकर भैंसे बांधी जा रही थी

मदाखलत के सहयोग से कार्रवाई में 5 भैंसे जब्त कर गौशाला भिजवाई गईं, साथ ही सड़क पर बने खनौटों को तोडा गया

ग्वालियर। शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिय के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है, जिसके तहत ग्वालियर पूर्व विधानसभा अंतर्गत वार्ड 21 इंद्रमणि नगर 60 फुटा रोड पर अवैध रूप भैंस डेयरी का संचालन किया जा रहा था। भैंस डेयरी संचालक द्वारा सडक पर अवैध रूप से खनोटे बनाकर भैंसे बांधी जा रही थी। जिस पर मदाखलत के सहयोग से कार्रवाई करते हुए 5 भैंसे जब्त कर गौशाला भिजवाई गईं। इसके साथ ही सड़क पर बने खनौटों को तोडा गया।                                                                                     इसके साथ ही गोले का मंदिर चौराहा पर प्राचीन मंदिर गली में मकानों के सामने छप्पर डालने की कॉलोनी वासियों द्वारा शिकायत की गई थी जिसमें  नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर उक्त स्थल का निरीक्षण करने पर पाया गया कि कुछ लोगो द्वारा शासकीय भूमि पर स्थाई अतिक्रमण कर रास्ता बंद किया था l इस अतिक्रमण को क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में हटवाया जाकर मार्ग क्लियर कराया गया। कार्रवाई के दौरान मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान, मदाखलत निरीक्षक आज़ाद खान, विशाल जाटव, श्रीकांत सेन एवं मदाखलत दल उपस्थित रहा। कार्रवाई के दौरान मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं मदाखलत दल उपस्थित रहा। 

इसके साथ ही गोला का मंदिर क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाने पर 1500 रूपये का जुर्माना किया। कार्रवाई के दौरान जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ उपस्थित रहे।