अपना शहर

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ग्वालियर प्रवास पर, दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर करेंगीं बाल अधिकारों व बाल संरक्षण गतिविधियों की समीक्षा

आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता ग्वालियर में स्कूलों, छात्रावासों एवं महिला बाल विकास विभाग की बाल देख-रेख संस्थाओं का निरीक्षण भी करेंगीं

ग्वालियर। मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ग्वालियर जिले के प्रवास पर हैं। ग्वालियर प्रवास के दौरान आयोग की अध्यक्ष 10 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे अधिकारियों की बैठक लेकर बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण गतिविधियों की समीक्षा करेंगी। यह बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी। 

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ग्वालियर में स्कूलों, छात्रावासों एवं महिला बाल विकास विभाग की बाल देख-रेख संस्थाओं का निरीक्षण भी करेंगीं।करेंगीं।