क्राइम

मुरार पुलिस की हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही; 5 हजार के विवाद में युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

बेटे को बचाने पहुंची मां को भी बदमाशों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था, घटना बंसीपुरा हाथीखाना इलाके में दोपहर की बताई गई है

ग्वालियर।  मुरार थाना क्षेत्र के हाथीखाना इलाके में 5 हजार के लेनदेन के विवाद को लेकर युवक की चाकू मारकर की गई हत्या करने वाले दो आरोपियों को मुरार पुलिस ने त्वरित कार्यवाही में 24 घंटे में किया गिरफ्तार है । बेटे को बचाने पहुंची मां को भी बदमाशों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था। घटना बंसीपुरा हाथीखाना इलाके में दोपहर की बताई गई है। 

पुलिस के अनुसार घटनाक्रम में बीते रोज 10 जून को थाना मुरार क्षेत्र के हाथीखाना निवासी फरियादी अशोक राजे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर लगभग 01 बजे उसके पुत्र मोनू राजे का गोलू कटारे एवं नवीन कटारे से 5,000 की उधारी को लेकर विवाद हो गया था। विवाद की सूचना मिलने पर फरियादी, उसकी पत्नी सुनीता एवं परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर पहुंचे और आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान गोलू कटारे ने गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे चाकू से मोनू राजे के पेट में वार कर दिया। जब सुनीता बीच-बचाव करने आई तो नवीन कटारे ने भी उस पर चाकू से हमला कर उसके हाथ, पैर एवं सीने पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। घटना के दौरान रजनी कटारे ने भी उसके एवं उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की । घटना में मोनू राजे एवं सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल मुरार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोनू राजे को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सुनीता को प्राथमिक उपचार के बाद जयारोग्य चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा।  थाना मुरार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296(बी),103(1),109(1),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।

हत्त्या का मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर  धर्मवीर सिंह द्वारा थाना मुरार पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर प्रकरण में वांछित आरोपी के खिलाफ शीध्र कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों  सीएसपी मुरार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक के द्वारा थाना बल की टीम को प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाया गया।

  11 जून को गुरुवार को थाना मुरार पुलिस ने हत्त्या प्रकरण में फरार आरोपी गोलू, नवीन एवं रजनी की तलाश की। इस दौरान  मुखबिर की सूचना पर से हत्त्या के आरोपी नवीन कटारे 26 साल , रजनी का पति नवल जाटव  35 साल निवासी गली नम्बर 01 हाथीखाना मुरार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से प्रकरण के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा घटना में फरार होना स्वीकार किया। मुरार पुलिस प्रकरण में तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

*सराहनीय भूमिकाः*- इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल, उनि. ब्रह्मानन्द शर्मा, प्रआर हरवीर यादव,  अर्चना कंसाना, आरक्षक प्रदीप यादव, संजय गुर्जर, जसवीर, सत्येन्द्र तोमर, राहुल जाट की सराहनीय भूमिका रही।