टॉप न्यूज़

एक करोड की शासकीय भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त ; डबरा के ग्राम सहराई में कुल रकवा 1.07 हेक्टेयर पर किसानों ने कब्जा कर लिया था

शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने डबरा के सहराई ग्राम पहुँचकर यहाँ 01 करोड रुपए की शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर डबरा नगर पालिका को सौंपा है

ग्वालियर जिले में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिये सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को डबरा स्थित ग्राम सहराई में 01 करोड रुपए की शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर उसे डबरा नगर पालिका को सौंपा गया है। कलेक्टर रूचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने ग्राम सहराई में स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 127, 320 कुल रकवा 1.07 हेक्टेयर किसानों ने कब्जा कर लिया था। इस जमीन को जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस बल एवं डबरा नगर पालिका के सहायोग से मुक्त कराया है। मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित बाजारू मूल्य लगभग एक करोड़ रूपये है।