ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान के प्रयास से जिले में अभी तक 101 महिलाएं शक्ति दीदी के रूप में कार्य कर रही हैं।कलेक्टर ने आज शनिवार को 6 और जरूरतमंद महिलाओं को “शक्ति दीदी”बनाया गया हैं। कलेक्टर चौहान ने शनिवार को डबरा के रेस्ट हाउस के स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप पर रजिया खान व आरती जाटव , वही ग्वालियर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित संस्कृति फिलिंग स्टेशन पर प्रशासन विभिन्न अधिकारियों द्वारा कशिश जाटव, जैन मोटर्स कम्पू पर हेमलता व सुश्री कंचन एवं रायरू स्थित कैप्टन उपाध्याय फिलिंग स्टेशन पर सुश्री लाली देवी को शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
