अपना शहर

खुले में मास बेचने वालों पर कार्यवाही; 10950 रूपये का वसूला जुर्माना, नियमानुसार दुकान संचालन के निर्देश दिए

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई

ग्वालियर। जिले में खुले में मांस की ब्रिकी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की । जिला प्रशासन के राजस्व विभाग की टीम ने खुले में मांस बेचने वालों पर कार्रवाई कर 10950 रूपये का जुर्माना वसूल किया। साथ ही नियम के अनुसार दुकान का संचालन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन के राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने ग्वालियर, ग्वालियर दक्षिण और ग्वालियर पूर्व विधानसभा में मास की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिन दुकानों में खुले में मांस बेचा जा रहा था, उन दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया गया। टीम ने ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में 6350 रूपये, दक्षिण विधानसभा में 2000 रूपये एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 2600 रूपये का जुर्माना किया गया।गया।