ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान ने होली के अवसर पर 5 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। राज्य शासन द्वारा 4 मार्च को निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट-1881 के अधीन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा होली के पावन अवसर पर पूर्व में 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है। कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा पूर्व में 4 मार्च को सामान्य रूप से होली खेले जाने वाले दिवस की आवश्यकता को देखते हुए स्थानीय अवकाश घोषित किया था। लेकिन राज्य शासन द्वारा ही 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले के लिये 5 मार्च को होली की भाईदूज पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
कलेक्टर चौहान ने जिलेवासियों को दी 'रंगोत्सव' की शुभकामनाएँ
कलेक्टर रुचिका चौहान ने ग्वालियर जिलेवासियों को रंगोत्सव होली की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि सभी लोग होली का त्यौहार सामाजिक समरसता और भाईचारे के साथ मिल-जुलकर मनाएँ। यह त्यौहार विद्वेष और भेदभाव से ऊपर उठकर सबको एक साथ जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने सभी की सुख व समृद्धि की कामना की है।
संभागायुक्त खत्री ने दी होली पर्व की शुभकामनाएँ
संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने हर्षोल्लास के उत्सव होली पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा होली सामाजिक समरसता, सौहार्द्र और भाईचारे का त्यौहार है। यह त्यौहार विद्वेष और भेदभाव से ऊपर उठकर सबको एक साथ जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने सभी की सुख व समृद्धि की कामना की है।
होली पर 4 मार्च को शहर में दोपहर 12 बजे से होगा अतिरिक्त जलप्रदाय
प्रतिवर्ष होली के पावन पर्व पर नगर निगम सीमान्तर्गत क्षेत्रों में अतिरिक्त जलप्रदाय किया जाता हैं। पूर्व की भांति इस वर्ष भी होली के पावन पर्व पर 4.03.2026 को ग्वालियर शहर के सीमान्तर्गत सभी क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से अतिरिक्त जलप्रदाय किया जाएगा।
कार्यपालन यंत्री संजीव गुप्ता ने जानकारी में बताया कि निगमायुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार होली के पावन पर्व पर चार मार्च को दोपहर 12.00 बजे से जलप्रदाय किया जाएगा ताकि होली के पावन पर्व पर महानगर ग्वालियर के आम नागरिकों को पानी के लिए कोई असुविधा न हो।
