टॉप न्यूज़

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए आज से लगाई जाएगी 14 साल की बच्चियों को फ्री HPV वैक्सीन, सीएस ने शत् प्रतिशत टीका लगाने के निर्देश दिए

ग्वालियर जिले में 28 फरवरी से लगाई जाएगी वैक्सीन,पीएम राजस्थान के अजमेर जिले से करेंगे इस अभियान का शुभारंभ , कलेक्टर ने कहा गम्भीरता के साथ लें अभियान को

ग्वालियर। राजस्थान के अजमेर से सुबह 11:30 बजे पीएम  नरेन्द्र मोदी के द्वारा 14 से 15 वर्ष के बीच उम्र की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के तहत ग्वालियर जिले में आज से फ्री एचपीवी (HPV) वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया जाएगा।  कलेक्टर  रुचिका चौहान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इस अभियान को गंभीरता से ले और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस अभियान को लेकर भोपाल से मध्य-प्रदेश  के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग अशोक वर्णवाल, स्वास्थ्य कमिश्नर  धनराज राजू एस एवं मिशन संचालक सलोनी सिडाना (एनएचएम ) ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए ।

ग्वालियर कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने  शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि आज ही HPV टीकाकरण के लिए चिन्हित की गई बालिकाओं की सूची स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध करायें।  उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सचिन श्रीवास्तव से कहा कि अभियान को गम्भीरता से चलाया जाये एवं मार्च 2026 तक चिन्हित सभी 14 से 15 वर्ष के बीच की उम्र की बालिकाओं को टीका अवश्य लग जाये। कलेक्टर रुचिका सिंह ने कहा कि बाजार में 4 से 5 हजार रुपए का एक टीका आता है। शासन इसे बालिकाओं को नि:शुल्क लगा रहा है। अभियान का प्रचार प्रसार करें, बैठक में  एडीएम कुमार सत्यम ने भी इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ.सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर हैं। हर साल 1.25 लाख महिलाएं इसकी चपेट में आती है और 75 हजार की मौत हो जाती हैं।  ये वैक्सीन महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव करने में लगभग 95 प्रतिशत प्रभावी है। टीकाकरण के लिए U-WIN  पोर्टल के जरिए नजदीकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्लाॅट भी बुक किया जा सकेगा। 

सभी बालिकाएं अपने साथ आधार कार्ड या अन्य वैध्य आईडी ले जायें,  स्वयं रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक https://drive.google.com/drive/folders/1Cg3QPtnIucTAA_1BbUZO2TKnbeQI-EjQ?usp=sharing का उपयोग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए निम्न मोबाइल नंबर 6232225080  पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 *इन चिन्हित अस्पतालों पर लगाई जायेगी एचपीव्ही वैक्सीन*

सीएचसी भितरवार, सिविल हॉस्पीटल डबरा, जीआर मेडिकल कॉलेज, सिविल हॉस्पीटल हजीरा, सिविल हॉस्पीटल हेमसिंह की परेड, सीएचसी मोहना, पीएचसी बरई, पीएचसी हस्तिनापुर, जिला चिकित्सालय मुरार, एमएच बिरला नगर, एमएच लक्ष्मीगंज, सीडी जनकगंज, एमएच माधोगंज, यूपीएचसी ठाठीपुर, सीडी दीन दयाल लधेडी, सीडी शब्द प्रताप आश्रम, सीडी हरिजन बस्ती गेढे वाली सडक पर मुफ्त टीका लगवा सकेंगी।सकेंगी।