राजनीति

पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान ; रविन्द्र भवन में विषय वक्ता कार्यशाला काआयोजन, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी व महाअभियान के क्षेत्रीय प्रभारी करेंगे संबोधित

इसी तरह 10 मार्च को इंदौर के गुजराती कॉलेज में इंदौर, निमाड़, उज्जैन, मंदसौर संभाग एवं गुना व अशोकनगर सहित 20 जिलों के विषय वक्तागणों की कार्यशाला आयोजित होगी

भोपाल। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत विषय वक्ता कार्यशाला का आयोजन 6 मार्च को भोपाल के रविन्द्र भवन में सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है। कार्यशाला को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रशिक्षण महाअभियान के पश्चिम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी केसी पटेल संबोधित करेंगे। कार्यशाला में चंबल, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग (गुना व अशोकनगर जिले को छोड़कर) कुल 23 जिलों के 400 से अधिक विषय वक्तागण शामिल होंगे।

इसी तरह 10 मार्च को इंदौर के गुजराती इनोवेटिव कॉलेज में इंदौर, निमाड़, उज्जैन, मंदसौर संभाग एवं गुना व अशोकनगर सहित 20 जिलों के विषय वक्तागणों की कार्यशाला आयोजित होगी। 14 मार्च को जबलपुर के नेताती सुभाषचंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर में जबलपुर, छिंदवाड़ा, रीवा एवं शहडोल संभाग के 19 जिलों के विषय वक्तागणों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

विषय वक्ता कार्यशालाओं में प्रदेश पदाधिकारी, प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश टोली, संभाग प्रभारी, प्रशिक्षक विषय वक्ता, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभाग प्रशिक्षण प्रभारी, जिला प्रशिक्षण टोली के चार सदस्य सहित जिला विषय वक्तागण शामिल रहेंगे।

अशोकनगर में श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने गुरूवार को अशोकनगर के ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा की माताजी जनक दुलारी शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।की।