टॉप न्यूज़

बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे या पोल के पास होली न जलाएं : ऊर्जा मंत्री ने शहर और प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएँ

होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 4 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश , ग्वालियर में होली पर 4 मार्च को रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने संशोधित आदेश जारी किया है

ग्वालियर/भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं। साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे होलिका दहन के पर्व पर विद्युत सुरक्षा एवं सावधानियाँ रखकर सुरक्षित होली मनाएं। उन्होंने सभी से अपील की है कि वे बिजली लाइन के नीचे, ट्रांसफार्मर के नीचे या पोल के आसपास होली न जलाएं, क्योंकि इससे तार अथवा विद्युत उपकरण पिघल सकते हैं और दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। देखते ही देखते छोटी-सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि होलिका दहन का कार्यक्रम बिजली लाइनों के नीचे व आसपास न करें।

ऊर्जा मंत्री  तोमर ने मिठाई, रंग-गुलाल, पूजन सामग्री आदि की दुकानें एवं होली पर्व से जुड़ी अन्य सामग्री के विक्रय के लिये लगाई जाने वाली अस्थाई दुकानों की प्रकाश व्यवस्था के लिये व्यापारी बँधुओं से अनुरोध किया है कि वे नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली ट्रांसफार्मरों एवं बिजली की लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाकर ही स्थापित करें, जिससे विद्युत दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

होली के उपलक्ष्य में 4 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश : ग्वालियर में स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने संशोधित आदेश जारी किया 

भोपाल। राज्य शासन द्वारा होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 4 मार्च को भी निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट-1881 के अधीन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा होली के पावन पर्व पर पूर्व में 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है। इधर ग्वालियर मे होली के अवसर पर 4 मार्च को स्थानीय अवकाश रहेगा। इसको लेकर कलेक्टर ने संशोधित आदेश जारी किया है। कलेक्टर  रुचिका चौहान ने होली के अवसर पर जिले में 4 मार्च 2026, को अवकाश घोषित किया हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने 4 मार्च को होली पर अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है। 5 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे।