टॉप न्यूज़

विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट ने किया मंगला एक्सप्रेस व हीराकुण्ड एक्सप्रेस का औचक निरीक्षण , बगैर टिकिट के स्टेशन पर घूम रहे लोगों से भी वसूला जुर्माना

विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट ने इन दोनों रेलगाड़ियों की पेन्ट्रीकार की विशेष रूप से जांच की, बगैर आईडी के खाद्य सामग्री बेचते मिले वेंडर पर लगाया जुर्माना

ग्वालियर। विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट अतुल यादव ने गुरुवार को रेलवे के सीटीआई, टीटीई व अन्य स्टाफ के साथ रेलगाड़ियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खासतौर पर ग्वालियर से आगरा के बीच 12617 मंगला एक्सप्रेस एवं आगरा व ग्वालियर के बीच 20808 हीराकुण्ड एक्सप्रेस का निरीक्षण किया। विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट यादव ने इन दोनों रेलगाड़ियों की पेन्ट्रीकार की विशेष रूप से जांच की और बिना आईडी के अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे वेंडरो को पकड़कर जुर्माना लगाया। 

विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा इन दोनों ट्रेनों के निरीक्षण के बाद ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं.-1 पर बगैर टिकिट घूम रहे लोगों को पकड़ा। साथ ही स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले लोगों को भी पकड़ा। इस कार्रवाई के दौरान 65 व्यक्तियों की जांच की गई और बगैर टिकिट मिले लोगों से 37 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूला गया।