ग्वालियर। फूलबाग स्थित संभागीय हाट बाजार में स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए स्थायी “आजीविका मार्ट” खुलने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 फरवरी को ग्वालियर के आजीविका मार्ट के साथ प्रदेश के अन्य शहरों में शुरू होने जा रहे आजीविका मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। ग्वालियर के आजीविका मार्ट में होली के सामान के साथ-साथ स्वय सहायता समूहों द्वारा निर्मित अन्य उत्पाद उपलब्ध होंगे। फूलबाग स्थित संभागीय हाट बाजार में 27 व 28 फरवरी को “होली के रंग, आजीविका के संग” होली मेला लगेगा।
इस मेले में संभागभर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व- सहायता समूहों से जुड़ीं दीदियां एक से बढ़कर एक उत्पाद लेकर आयेंगीं। यह मेला दोनों दिन दोपहर 12 बजे से देर शाम 8 बजे तक आम जनता के लिये खुला रहेगा। स्व-सहायता समूहों को इस होली मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित आकर्षक हस्तशिल्प उत्पाद देखे व खरीदे जा सकेंगे। कलेक्टर रुचिका चौहान ने शहरवासियों से स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए जा रहे होली मेले का आनंद लेने और खरीदी कर उन्हें प्रोत्साहित करने की अपील की है।है।
