अपना शहर

ऑपरेशन मुस्कान ; नाबालिग बालक को चंद घंटों के भीतर सकुशल दस्तयाब कर मां के सुपुर्द किया, माँ की डाँट से नाराज होकर घर से भाग गया था 11 साल का मासूम

ग्वालियर पुलिस की मुस्तैदी के चलते सिरोल पुलिस की त्वरित कार्यवाही में नाराज़ मासूम को कुछ ही घंटों में सही सलामत खोज लिया गया

ग्वालियर। माँ की डाँट से नाराज़ होकर घर से गायब हुआ 11 साल के मासूम को सिरोल पुलिस की त्वरित कार्यवाही में कुछ ही घंटों में सही सलामत खोजकर पुलिस ने मां के सुपुर्द किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देशन में ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बीते रोज शनिवार को थाना सिरोल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मेहरा सिरोल थाना क्षेत्र  ग्वालियर का रहने वाला एक 11 वर्षीय बालक वंश स्कूल न जाने एवं बाहर जाकर खेलने को लेकर मां द्वारा डांटने पर घर से बिना बताए भाग गया था। यह सूचना रात 11ः30 उसकी मां ने पुलिस को दी। पुलिस ने छोटा बच्चा होने से मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और इसके बाद एएसपी  विदिता डागर द्वारा थाना सिरोल पुलिस को टीम को  नाबालिग बालक की पतारसी कर शीघ्र सकुशल दस्तयाब के निर्देशित किया गया।

  

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुक्रम में सीएसपी विवि हिना खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरोल गोविंद बल्लभ के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बल टीम को  गुमशुदा नाबालिग बालक की पतारसी कर उसे दस्तयाब करने के लिए लगाया गया। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के सभी थानों तथा आसपास सीमावर्ती थानों को सूचित कर रेलवे स्टेशन , बस स्टैंड, होटल ढाबा तथा आसपास के संदिग्ध ठिकानों पर बच्चों के परिजन, रिश्तेदार एवं उनके दोस्तों के घर  पार्क व मेला के साथ ही आसपास के क्षेत्र में बच्चे की तलाश की गई।

दौराने तलाश थाना सिरोल टीम को सर्चिंग के दौरान रात 2ः25 बजे इस बच्चे को सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित गोल्डन लोटस रिजॉर्ट के पास सुनसान क्षेत्र में अकेले बैठे मिलने पर सकुशल दस्तयाब किया गया तथा बच्चों को समझाइए दी गई कि भविष्य में माता-पिता की बातों से नाराज होकर इस तरह से घर छोड़कर ना जाए। बच्चा दिनभर से भूखा था उसे पास के रिजॉर्ट से खाना खिलाया गया तथा उसे उसके घर उसकी मां के सुपुर्द किया गया। साथ ही भविष्य में घर के लोगों को भी बच्चे का ख्याल रखने की समझाइश दी गई।

*सराहनीय भूमिकाः*- गुमशुदा नाबालिग बालक को दस्तयाब करने में थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गोविंद बल्लभ बगोली, डायल 112 में तैनात आरक्षक नितिन राजावत, आरक्षक सिंगमन सिसोदिया, आरक्षक रामनिवास यादव की सराहनीय भूमिका रही हैं।हैं।