टॉप न्यूज़

वृहद स्वास्थ्य शिविर श्रृंखला ; करैरा में आयोजित निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर में 700 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया , साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया

श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन अंतर्गत करैरा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान गंभीर अथवा विशेष उपचार वाले मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए विधिवत पंजीयन कर रेफर किया

ग्वालियर /शिवपुरी। रोटरी क्लब इंटरनेशनल एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के अंतर्गत 24 मार्च 2026 तक प्रस्तावित वृहद स्वास्थ्य शिविर श्रृंखला के क्रम में आज शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करैरा में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

यह जनहितकारी शिविर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य एम सिंधिया के प्रयासों से संचालित श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन तथा रोटरी इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। 

करैरा में आयोजित इस विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में  700 से अधिक नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया हैं। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया और साथ ही मरीजों को  निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श के बाद ही 100 से अधिक मरीज़ों उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया गया है।

शिविर में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर विभिन्न रोगों की जांच एवं उपचार सेवाओं का लाभ लिया। जांच के दौरान गंभीर अथवा विशेष उपचार की आवश्यकता वाले मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए विधिवत पंजीयन कर रेफर किया गया। सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम एवं त्वरित सेवाओं से आमजन में संतोष एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला।

कैंप प्रभारी बीएमओ डॉ. एनएस कुशवाह एवं मंडल अध्यक्ष वीनस गोयल ने बताया कि ऐसे शिविरों से ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के नागरिकों को उनके निकट ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं तथा रोगों की समय रहते पहचान संभव हो पाती है।है।