टॉप न्यूज़

"नवग्रह शक्तिपीठ की स्थापना से आएगी सुख-शांति" : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित नगरीय प्रशासन मंत्री व प्रदेशाध्यक्ष ने किए नवग्रह शक्तिपीठ के दर्शन

डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के दस दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बुधवार को बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र शास्त्री द्वारा रामकथा का वाचन किया जा रहा है

ग्वालियर। नवग्रह शक्तिपीठ की स्थापना से अंचल में सुख समृद्धि आएगी। नवग्रह की स्थापना पुण्य का कार्य है, जिसे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने किया है। यह बात प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के दर्शन करने के बाद आमजनों से कही। इस अवसर पर उनके साथ नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेंमत खण्डेलवाल भी मौजूद थे। डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के दस दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव चल रहा है। बुधवार को इस अवसर पर बागेश्वर धाम के महाराज पं.धीरेंद्र शास्त्री द्वारा रामकथा कही जा रही थी। नवग्रह शक्तिपीठ दर्शन के लिए पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेंमत खण्डेलवाल ने भगवान श्रीराम की कथा सुनी। इसके साथ ही उन्होंने नवग्रह एवं अन्य मंदिरों में स्थापित सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की।