ग्वालियर। मोतीझील पर रक्कस टैंक से जाने वाली 750 एमएम लाइन से मोतीझील से मुरार जाने वाली 700 एमएम मेन पंपिंग लाइन से मिलान करने के कार्य किया जा रहा है, जो कि देर रात तक जारी रहा। इसके चलते रक्कास टैंक आज भी पूरा नहीं भर पाने से रक्कस टैंक से ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार 18 फरवरी को भी सुबह सप्लाई होने वाला जलप्रदाय कम दबाव से सप्लाई होगा।
ग्वालियर नगर निगम में पीएचई विभाग के सहायक यंत्री हेमंत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुधार कार्य के चलतेसंधारण कार्य के चलते दूसरे दिन भी रक्कास टैंक पूरा नहीं भर पाने से रक्कास टैंक से ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार 18 फरवरी को सप्लाई प्रभावित रहेगी। जिसमें वार्ड क्रमांक 6 में घासमंडी, बाबा कपूर, किलागेट, बंडाघूरा, राय मोहल्ला, वार्ड 7 में कृष्णा नगर, सती बिहार वार्ड 9 में राजा की मंडी, चार शहर का नाका, वार्ड 11 में हजीरा, गोसपुरा नंबर एक एवं दो, वार्ड 12 में जेसी मील की लाइनें, सुभाष नगर वार्ड 13 में मटका वाला पुल, वार्ड 14 में तानसेन नगर आदि संपूर्ण क्षेत्र में कम दबाव से जल प्रदाय होगा।
शब्दप्रताप आश्रम सेसे आरोग्यशाला तिराहे तक हटाया अस्थाई अतिक्रमण
नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। मंगलवार को हुई कार्रवाई में मानसिक आरोग्यशाला तिराहे के दोनों तरफ से अस्थाई आक्रमण हटाकर यातायात को सुगम मार्ग किया गया है।
मदाखलत अधिकारी ने जानकारी में बताया कि नगर निगम के आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार शब्दप्रताप आश्रम से मानसिक आरोग्यशाला तिराहे तक यातायात को अवरूद्ध कर रहे गुमटी एवं अस्थाई आक्रमण को हटाया गया। आज मंगलवार को हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस बल एवं मदाखलत निरीक्षक श्रीकांत सेन सहित पूरा मदाखलत अमला उपस्थित रहा।रहा।
