अपना शहर

स्वच्छता अभियान 2026 ; भवन निर्माण सामग्री सड़क पर डालने पर वसूला जुर्माना, गंदगी फैलाने पर गांधी नगर में भावना मैरिज हाऊस से 5000 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

स्वच्छ व साफ रहे शहर, इसलिए गंदगी फैलाने वालों, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सडक पर डालने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी है

ग्वालियर। शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सडक पर डालने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जिसके तहत आज स्वास्थ्य अधिकारी अजय सिंह ठाकुर निर्देशन में गंदगी फैलाने पर वार्ड क्र- 32 गांधी नगर स्थित भावना मैरिज हाऊस पर 5000 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। कार्रवाई में जेडएचओ पवन धवल, डब्ल्यूएचओ पिंकल जादौन एवं फ्लाइंग स्कॉड टीम सदस्य बसंत करोसिया, मनोज भारती, नंदेश करोसिया उपस्थित रहे। 

इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान के निर्देशन में वार्ड क्रमांक 46 में पाल भैंस डेयरी संचालक द्वारा गोबर नाली में बहाने पर डेयरी संचालक पर 2000 रूपये का जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोगेंद्र यादव, फ्लाइंग स्कॉड प्रभारी धर्मेंद्र धौलपुरिया, वार्ड हेल्थ ऑफीसर रवि गौहर आदि अमला मौजूद रहा । 

इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 14 अनिल श्रीवास्तव के निर्देशन में वार्ड क्रमांक 29 गोविंदपुरी में द्वारिका प्रसाद शर्मा द्वारा भवन निर्माण सामग्री सड़क पर डालने पर 15,000 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।