ग्वालियर। मोतीझील पर रक्कस टैंक से जाने वाली 750 एमएम डाया लाइन से मोतीझील से मुरार जाने वाली 700 एमएम डाय पंपिंग मैन लाइन से मिलान करने के कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रक्कास टैंक नहीं भर पाने से रक्कास टैंक से ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार 17 फरवरी को सप्लाई प्रभावित रहेगी।
मोतीझील प्लांट से रक्कस टंकी को भरने वाली 20 इंच की लाइन के मिलान का कार्य ( संधारण का कार्य) से उपनगर ग्वालियर के कई क्षेत्रों में आज पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी। इससे किलागेट, हजीरा, आनंद नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, लक्ष्मणपुरा, विनय नगर, और तानसेन नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
ग्वालियर नगर निगम में पीएचई विभाग के सहायक यंत्री हेमंत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुधार कार्य के चलतेर रक्कस टैंक नहीं भर पाने से रक्काश टैंक से ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार 17 फरवरी को सप्लाई प्रभावित रहेगी। जिसमें वार्ड क्रमांक 6 में घासमंडी, बाबा कपूर, किलागेट, बंडाघूरा, राय मोहल्ला, वार्ड 7 में कृष्णानगर, सती बिहार वार्ड 9 में राजा की मंडी, चार शहर का नाका, वार्ड 11 में हजीरा, गोसपरा नंबर एक एवं दो, वार्ड 12 में जेसी मील की लाइनें, सुभाष नगर वार्ड 13 में मटका वाला पुल वार्ड 14 में तानसेन नगर सहित अन्य क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी।
