ग्वालियर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा हिंदू समाज के साथ मिलकर शुक्रवार को आज दोपहर बाद नगर निगम मुख्यालय सिटीसेंटर कार्यलय पर गौरक्षा को लेकर जंगी विरोध प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा जायेगा।
मीडिया को जारी विज्ञप्ति में बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख मनोज रजक ने बताया की 13 तारीख 2026 को दोपहर विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल- हिंदू समाज के साथ मिलकर नगर निगम कार्यलय सिटी सेंटर लाल बिल्डिंग पर गौरक्षा को लेकर प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया जायेगा। बजरंग दल के मनोज रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों में सेवानगर कसाई मौहल्ले में गौकशी की सूचना बजरंग दल को पता चली थी, जिस पर हमने अपने कार्यकर्ताओं के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर जहाँ हमें गौवंश की हड्डियों का ढेर दिखा था। जिसकी सूचना हमने पुलिस प्रशासन को दी। जिसके बाद गौकशी में लिप्त दोषियों पर मप्र गौवंश हत्या अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही हुई है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल व हिन्दू समाज की सम्पूर्ण आस्था का केन्द्र गौमाता है। गौकशी से हिन्दू जनमानस की भावनाएँ आहत हुई है, हिन्दू समाज में इसको लेकर रोष व्याप्त है। सेवानगर में चलाए जा रहे बूचड़खाने को भी शीघ्र अति शीघ्र बंद किया जाए । बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ न किया जाए और दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो सके इन सभी मांगों को लेकर बजरंग दल उग्र आन्दोलन करेगा। आज होने वाले विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से विभाग सयोजक हरि सेंगर,विभाग मंत्री पप्पू राठौर मौजूद रहने वाले हैं।
